कैबिनेट मंत्री ने वार्ड 23 में 21 लाख 31 हजार की लागत से सड़क कार्य का शुभारंभ किया : होशियारपुर नगर निगम ने मात्र एक वर्ष में किये रिकार्ड कार्य : ब्रम शंकर जिम्पा

by

होशियारपुर, 22 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जहां पूरे पंजाब में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, वहीं नगर निगम होशियारपुर ने एक साल में ही रिकार्ड कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इस बीच जहां शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 14 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराये गये हैं, वहीं 11 से अधिक ट्यूबवेल लगवाकर लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जल्द ही होशियारपुर को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री वार्ड नंबर 23 में 21 लाख 31 हजार रुपये की लागत से सड़क कार्य के शुभारंभ के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सड़क का निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि काम की गुणवत्ता में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना पंजाब सरकार की हमेशा प्राथमिकता रही है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, रूबी तुली, हरबिंदर बिंदर, मनमीत कौर के अलावा बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्र से लौटा, अगले दिन ड्रेन किनारे मिली लाश…..सहजड़ा में 27 वर्षीय युवक की मौत

नशा मुक्ति केंद्र से लौटने के अगले दिन घर से निकला था बलजिंदर, ड्रेन की पटरी पर मिला शव; पैर में लगी मिली सिरिंज बरनाला, 26 सितंबर। पंजाब में नशे की समस्या से जुड़ी...
article-image
पंजाब

पंजाब AAP ने रिंपी ग्रेवाल समेत दो बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) महिला विंग की उपाध्यक्ष रिंपी ग्रेवाल, मोगा के पूर्व जिला प्रधान और प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन हरमनजीत सिंह दीदारेवाला को पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में दूसरी पार्टियों के नेताओं की एंट्री पर लगेगी लगाम : परगट सिंह ने बनाई 4 सदस्यीय कमेटी

2027 विधानसभा चुनाव से पहले नई व्यवस्था लागू, कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं पर फैसला लेने से पहले स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और जिला प्रधान की राय लेना अनिवार्य चंडीगढ़ : पंजाब में 2027...
article-image
पंजाब

14100 महिला एंटरप्रेन्योर्स को करेगी सम्मानित : 18 मार्च को 100 में से हर एक को मिलेंगे 25,000 रुपये

चंडीगढ़: 28,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन पहले ही मिल चुके हैं, भगवंत मान की पंजाब सरकार अपने विमेंस डे आउटरीच इनिशिएटिव के तहत राज्य भर में 14,100 महिला एंटरप्रेन्योर्स को सम्मानित करने वाली है। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!