सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा प्रदेश की 22 लाख बहनें, 1500 ₹ की आस लगाए बैठी : रश्मिधर सूद

by

शिमला : कांग्रेस की दस गारंटियों में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की गारंटी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि आज प्रदेश की 22 लाख बहनें आपसे 1500 ₹ की आस लगाए बैठी हैं।
उन्होंने कहा सुक्खू भाई जी! महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार राखी इसी महीने के अंत में है और मैं अपने प्रदेश की सभी बहनों की तरफ से सुक्खू भाई से राखी पर इस उपहार को मांगती हूं। आज हिमाचल की बहनें अपना हक मांग रही हैं, क्यूंकि इसी वादे के साथ आप सत्ता पर काबिज हुए थे। आपने कहा कि हम पहली कैबिनेट में 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को 1500 देंगे पर न पहली कैबिनेट में दिया न अभी तक किसी बहन को दिया है। आज मौका भी है दस्तूर भी है। आप इस त्योहार पर अपनी 22 लाख बहनों को निराश नहीं करेंगे।
रश्मिधर सूद ने कहा कि पूर्व में हमारी धूमल सरकार के समय महिलाओं को रक्षाबंधन, भैया दूज, करवा चौथ पर अवकाश और प्रदेश भर में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई थी। तदोपरान्त जयराम ठाकुर सरकार में महिलाओं को किराये में 50%की छूट दी गई। आप भी ऐसा कोई ऐतिहासिक कार्य करेंगे कि महज कोरी घोषणा या चुनावी स्टंट ये आपको महिलाओं को स्पष्ट करना होगा। उन्होंने कहा कि आपने ज़ब सत्ता के लिए महिलाओं को ठगा तो घर घर जा कर फार्म भरवाये गए। आज उन कागजों को आपने कूड़ादान के सपुर्द कर दिया है। महिलाएं आपके इस धोखे से आहत हैं और आपको और आपकी सरकार को चेताना चाहते हैं कि आप अपनी गारंटी के लिए जहाँ प्रदेश में रोज नए फैसले थोपते जा रहे हो कभी मंदिर दर्शन के लिए 1100₹से फण्ड, वैट को बढ़ाना, अन्य कैसे टैक्स में बढ़ोतरी करना, पिछले कल hrtc को मालगाड़ी के रूप में किराये की नयी फेहरिस्त जारी करना। जब यह सब आप कर रहे हो तो क्या सिर्फ अपने यार दोस्तों को कैबिनेट रैंक देने के लिए या फिर हिमाचल की भोली भाली जनता जिन्हे आपने 10 गारंटी के दीवास्वप्न दिखाए हैं या उनके लिए भी आप कुछ करेंगे?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ जनमंच में 110 जन समस्याएं आईं, अधिकतर का मौके पर ही हुआ समाधान

ऊना : जिला ऊना में 26वां जनमंच हरोली विस क्षेत्र के दुलैहड़ में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। जनमंच...
हिमाचल प्रदेश

आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी कोरोना पॉजीटिव, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल बंद

ऊना – आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को बंद कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र- DC अपूर्व देवगन

कार्य योजना तैयार करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित चंबा, 26 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी बनाया जाएगा। यह बात आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमजेएस वाई चरण तीन के अंतर्गत आनी विधान सभा में 26 सड़कों के लिए 306 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत :

एएम नाथ। कुल्लू 21 नवम्बर। निरमंड के जिलास्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला के शुभारंभ पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित सभी को...
Translate »
error: Content is protected !!