देश के महान सपूतों को याद करते हुए उनकी जीवनी को घर-घर में बच्चों को पढ़ानी चाहिए: राघव शर्मा

by
मेरा रंग दे बसंती चोला से दी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि
महापुरुषों व राष्ट्रभक्तों से युवा लें प्रेरणा:डीसी
ऊना जनहित मोर्चा व भाषा विभाग के आयोजन में नम हुई हर आँख
ऊना  – शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर ऊना मुख्यालय पर शहीदी दिवस का आयोजन किया गया। ऊना जनहित मोर्चा व भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिलाधीश राघव शर्मा ने हिस्सा लिया, जबकि नगर परिषद ऊना की अध्यक्षा पुष्पा देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला, शिव सेना के अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ठ, रेलवे बोर्ड की पीएससी कमेटी के पूर्व सदस्य हरि ओम भनोट व पार्षद उर्मिला चौधरी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि देश के महान सपूतों से हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में अपनी जान देकर आजादी का जो अलख भगत सिंह और उनके साथियों ने जगाया। उसी का परिणाम आगे चलकर देश की आजादी में रहा। उन्होंने कहा कि महापुरूषों से प्रेरणा लेना ही हम सब का उद्देश्य है। इसी पर चल कर हम बेहतर समाज व राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
इस अवसर पर ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता ने जिलाधीश राघव शर्मा अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम सबको देश के महान सपूतों को याद करते हुए उनकी जीवनी को घर-घर में बच्चों को पढ़ानी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी जान सके कि देश की आजादी में किन-किन का योगदान है। वहीं ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को सराहा। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम को देश भक्ति के रंग में रंगने के लिए कलाकार बधाई के पात्र हैं और हम सबको शहीदों के साथ जोड़ने का काम गीतों से कलाकारों ने किया। सभी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पहले कलाकारों ने हर कर्म अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए, मेरा रंग दे बसंती चोला, तेरी मिट्टी में मिल जाऊं, मेरे देश प्रेमियों, जो निभाया हमने मरकर वो हमारा फर्ज था, जलवा-जलवा सहित अन्य गीत गाकर माहौल को देशभक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर संजीव लवली, गुरप्रीत गुप्पी, सुरम सिंह, अमित भारद्वाज, अक्षित शर्मा, अमृत कौर गीत, शेखर, बादल, बबीता, अनुराधा, अजय माही, अरविंद सूर्य ,रोहन ,सुनिधि ने बेहतर प्रस्तुतियां दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में किया विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने

ऊना, 29 जनवरीः मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का आज निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। राघव शर्मा ने 16 करोड़ रुपए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की राजनीति उनके पक्ष में फैसला आएगा तो न्यायालय निष्पक्ष, विपक्ष में फैसला आया तो न्यायालय कमजोर : भाजपा

शिमला : राहुल गांधी ने अपनी आदत मुताबिक गलत बयानबाजी कर देश को भटकाने की कोशिश की है। वह अपने आप को देश, सांविधानिक संस्थाओं, न्यायालय से और संसद से बड़ा समझते हैं। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजली महादेव पर गिरी बिजली…..खंडित हुआ शिवलिंग; 12 साल बाद होती है ऐसी घटना

एएम नाथ । कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लु नमें  बिजली महादेव एक ऐसा धार्मिक व रमणीय स्थल है, जो अपनी सुंदरता व विहंगम दृश्य से लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समयबद्ध हो एफसीए प्रस्तावों का समाधान : DC अनुराग चंद्र शर्मा

एएम नाथ। कुल्लू, 19 मार्च : उपायुक्त,अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बहुद्देशीय भवन में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में लंबित...
Translate »
error: Content is protected !!