होशियारपुर पहुंचने पर खेडां वतन पंजाब दीयां’ का मशाल मार्च का हुआ स्वागत : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व मेयर सुरिंदर कुमार सहित अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मशाल मार्च में हुए शामिल

by

होशियारपुर, 25 अगस्त:
स्वस्थ व रंगले पंजाब की सृजना व प्रदेश को खेल में देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों व खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के नेतृत्व में शुरु की गई ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ सीजन-2 के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए निकाले गए मशाल मार्च का आज होशियारपुर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व मेयर सुरिंदर कुमार की ओर से स्वागत किया गया। यह मशाल मार्च लाजवंती स्टेडियम से शुरु होकर शहर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए इंडोर स्टेडियम होशियारपुर पहुंची, जहां इसे जालंधर के लिए रवाना कर दिया गया। इस मौके पर पद्म प्रेम नाथ डेगरा, एस.पी (मुख्यालय) व पूर्व ओलंपियन मंजीत कौर, अर्जुन अवार्डी सरोज बाला, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, एशियन मैडलिस्ट प्रदीप डोगरा, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली व जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह के अलावा कोच साहिबान व खिलाड़ी भी मौजूद थे।
मशाल मार्च में हिस्सा ले रहे समूह खेल प्रेमियों, खिलाडिय़ों व कोचों का लाजवंती स्टेडियम में स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से पिछले वर्ष से शुरु ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ प्रदेश में खेल संस्कृति पैदा करने में अपना अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जवानी खेल से जुडक़र नशे से दूर रहेगी व पंजाब एक बार फिर हंसदा-वसदा, खेडदा व रंगला पंजाब बन सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ ने प्रदेश में एक बार फिर खेल का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवान खेल में बहुत काबलियत रखते हैं, बस उनको सही प्लेटफार्म की जरुरत थी, जो कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के माध्यम से मुहैया करवाया है।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि यह मशाल मार्च नौजवानों को ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के साथ जोडऩे में सफल होगा। उन्होंने बताया कि इन खेल मुकाबलों में ब्लाक, जिला व प्रदेश स्तर तक खेल करवाए जाएंगे व खिलाडिय़ों को नकद ईनाम भी दिए जाएंगे। उन्होंने जिले के सभी खिलाडिय़ों को खेडां वतन पंजाब दीयां में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के अंतर्गत निकाले जा रहे मशाल मार्च की शुरुआत 22 अगस्त को जिला लुधियाना से हुई है और यह मशाल मार्च पूरे पंजाब में मार्च करने के बाद बठिंडा में 29 अगस्त को पहुंचेगी, जहां खेल के दूसरे सीजन का उद्घाटन होगा।
गौरतलब है कि इस मशाल मार्च की ओर से होशियारपुर के बाद जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर व रुपनगर को कवर किया गया। 26 अगस्त को यह मशान मार्च एस.ए.एस नगर, फतेहगढ़ साहिब व मलेरकोटला, 27 अगस्त को पटियाला, संगरुर व मानसा, 28 अगस्त को बरनाला, फरीदकोट व फाजिल्का व 29 अगस्त को श्री मुक्तसर साहिब व बठिंडा में पहुंचेगा। इस मौके पर इंटरनेशनल पैरा एथलिट मिथुन, इंटरनेशनल एथलिट हरमिलन बैंस, वैर्टन एथलिट सुरिंदर कौर, वैर्टन एथलिट एस.पी. शर्मा, वैर्टन एथलिट इंद्रजीत कौर, इंटरनेशनल जूडो खिलाड़ी कंवरप्रीत कौर, पार्षद मुखी राम, कामरेड गंगा प्रसाद, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी, मनी गोगिया के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lohri Celebrated with Grandeur at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.15 : Lohri was celebrated with great enthusiasm at Sant Baba Dalip Singh Memorial Khalsa College Domeli, an educational institution run by the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee.College Principal Dr. Gurnam Singh Rasulpur, along...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के बीए का परिणाम में प्रियंका ने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया

गढ़शंकर: पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बीए चौथे सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा प्रियंका भाटिया पुत्री हरमेश लाल पुत्री निर्मल सिंह ने 339...
article-image
पंजाब

कमल कटारिया ने सांसद तिवारी को मागों का सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर: विधानसभा हलका गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के अध्यक्ष सरपंच कमल कटारिया ने सांसद मनीष तिवारी ने अपने गांव कोकोवाल गुज्जरां व अन्य गावों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी और युवाओं के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दून में 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद : 3 ​गिरफ्तार

देहरादून, 11 जुलाई : जनपद के थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को एक कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।राज्य में पंचायत चुनाव को देखते...
Translate »
error: Content is protected !!