प्राकृतिक खेती को अपनाकर देहरा की शोभा बनी उत्कृष्ट महिला किसान : मार्केट में सब्जियों की रहती है भारी डिमांड, मिल रहे हैं अच्छे दाम

by

देहरा , 27 अगस्त – अगर मन में दृढ़ इच्छा शक्ति को तो सफलता मिल कर ही रहती है। देहरा उपमण्डल के खबली गांव की शोभा देवी कठोर मेहनत के बलबूते आज समाज के लिये प्रेरणा बन गयी हैं। 20 कनाल में सब्जियां उगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाली 70 वर्षीय शोभा देवी ने उत्कृष्ठ महिला किसान के रूप में पहचान बनाई।
शोभा देवी बताती हैं कि परिवार के सदस्य के आए दिन बीमार रहने लगे तो, उन्होंने खेतों में कीटनाशकों और रासायनिक खादों के प्रयोग को बंद करने का फैसला लिया। सब्जियों में अच्छी पैदावार और कीटों से रक्षा के लिए वे खेतों में जमकर खादों और कीटनाशकों को प्रयोग करती थीं। समय के साथ असर उनके पति के स्वास्थ्य और अन्य परिवारवालों की सेहत पर होने लगा। इसलिए उन्होंने परिवार और अपने सब्जी उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जैविक खेती करना शुरू किया। लेकिन जैविक खेती में अधिक मात्रा में केंचुआ खाद और अन्य बाजार आधारित उत्पादों के प्रयोग के बावजूद उत्पादन कम होने से उत्पादन लागत बढ़ने से नुकसान हुआ।
शोभा देवी को प्राकृतिक के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में पदमश्री सुभाष पालेकर से प्राप्त किया। शोभा देवी ने बताया कि इस खेती विधि के पहले ही साल में उनके उत्पादन में किसी प्रकार की कमी नहीं आई और कीटनाशकों तथा रासायनिक खादों का खर्च भी शून्य हो गया।
प्राकृतिक खेती अपनाने से आज बाजार में उनकी सब्जियों की खासी मांग है और दाम भी अच्छे प्राप्त हो रहे हैं।
खेती से मिली नई पहचान
शोभा देवी ने कहा कि खेती को रोजगार के रूप में अपनाने पर, उन्हें नई पहचान मिली है।आज वे उत्साह और आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। शोभा देवी प्रगतिशील महिला किसान के रूप में प्राकृतिक खेती के बारे में बड़े-बड़े मंचों पर अपने अनुभव साझा करती हैं। पूरे क्षेत्र के किसानों को भी प्राकृतिक खेती से जोड़ने का काम कर रही हैं। उत्साह और आत्मविश्वास से भरी शोभा देवी ने पॉलीहाउस में भी प्राकृतिक खेती आरम्भ कर मॉडल खड़ा कर दिया है। प्रदेश सरकार के सहयोग से शोभा देवी ने दो पॉलीहाऊस स्थापित कर प्राकृतिक खेती से बे-मौसमी सब्जियां उगाना आरम्भ कर दी हैं। प्राकृतिक बे-मौसमी सब्जियों के उत्पादन से इन्हें अच्छी खासी कमाई भी हो रही है।
मेहनत और आत्मविश्वास से परिपूर्ण शोभा देवी किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन चुकी हैं और उनकी देखा देखी में क्षेत्र के अन्य किसान भी इस खेती विधि से जुड़ रहे हैं।
प्राकृतिक खेती का मॉडल विजिट करते हैं किसान
शोभा देवी ने बताया कि किसानों खासकर महिला किसानों को अपने खेतों में लाकर प्राकृतिक खेती का मॉडल दिखाती हूँ और इस खेती विधि से हुए लाभ के बारे में जानकारी देती हूँ। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिये उन्हें सरकार की ओर से अनुदान पर देशी गाय उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें लगभग प्राप्त हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

100 और सरकारी स्कूलों पर अब ताला लगाएगी सुक्खू सरकार : 1350 स्कूल पहले कर चुकी है बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के सरकार के फैसले पर फिर से बवाल मचने के आसार है. सुक्खू सरकार के अब तक के कार्यकाल के दौरान सरकार करीब 1350 स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश गुरमीत सिंह संधावालिया को दी बधाई 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने राजभवन शिमला मे आयोजित हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश श्री गुरमीत सिंह संधावालिया जी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के राज्यसभा के प्रत्याशी : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की घोषणा

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस ने अपने राज्य सभा के लिए प्रत्याशियों घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक सोनिया गाँधी को राजस्थान से, डॉ. अखिलेश प्रासाद सिंह, महाराष्ट्र से चन्दर्कांत हडोर और हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलांखवाला में आयोजित भागवत कथा का छठा दिन : साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज ने बाणासुर और नरकासुर राक्षस की कथा सुनाई

बद्दी, 17 अप्रैल (तारा) :  बद्दी नगर के पलाखंवाला में आयोजित श्री मदभागवत कथा के पांचवे दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य 108 साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज ने नरकासुर और बाणासुर की...
Translate »
error: Content is protected !!