20.23 लाख रुपए की लागत से गांव शेरपुर बातियां में रखा पार्क नींव पत्थर : गांवों की तरक्की को लेकर पंजाब सरकार उठा रही हर जरुरी कदम: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों की तरक्की को लेकर पंजाब सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है और वहां बुनियादी से लेकर हर जरुरी सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। वे गांव शेरपुर बातियां में 20.23 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्क का नींव पत्थर रखने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान का सपना था कि हर गांव में एक ऐसा स्थान हो जहां बड़े सैर करें और बच्चे खेल-कूद करें। उन्होंने कहा कि इस दृष्टिगत गांवों में अत्याधुनिक पार्क बनाए जा रहे हैं जो कि विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है। इन स्थानों पर अच्छी सैरगाह के साथ बच्चों के खेलने के लिए भी उपयुक्त स्थान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्क तैयार होने के बाद इसकी संभाल भी गांव की पंचायत की ओर से की जाएगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांव के नौजवानों को खेल के साथ जोडऩे के लिए भी अहम प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में नौजवानों को भी गांव में ही बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर चेयरमैन दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक विक्रम शर्मा, बी.डी.पी.ओ सुखजिंदर सिंह, एस.डी.ओ पंचायती राज अमरजीत सिंह, जे.ई गुरदीप सिंह, वरिंदर शर्मा बिंदु, प्रीतपाल, राजन सैनी, अवतार सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal Youth Leaders

Hoshiarpur/Mar 27/Daljeet Ajnoha : In a gesture of appreciation, youth leaders of the Shiromani Akali Dal (SAD), led by senior vice-president Randhir Singh Bharaj, visited the residence of the party’s newly appointed senior vice-president...
article-image
पंजाब

पशुपालकों को 50 हजार रुपये प्रति पशु मुआवजा दिया जाए

गढ़शंकर : 24 अगस्त गत कई महीनों से गौधन में आई चमड़ी की बीमारी के कारण अनेकों पशुपालकों का हुए व्यापक स्तरीय नुकसान का सरकार मुआवजा अदा करे। यूथ कांग्रेस हलका गढ़शंकर के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
article-image
पंजाब

बैसाखी के मौके पर मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

होशियारपुर, 11 अप्रैल: बैसाखी के मौके पर आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स 14 अप्रैल को होशियारपुर सहित पंजाब में अपने सभी 5 अस्पतालों में फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहा है। हेल्थ कैंप...
Translate »
error: Content is protected !!