दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी ने की मुलाकात

by
गढ़शंकर :  आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायकों से की जा रही मुलाकातों के तहत विधानसभा हलका गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक जय किशन सिंह रोड़ी से मुलाकात की। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने विधायक रोड़ी की पीठ थपथपाते हुए  निरंतर लोगों के मसले हल करते रहने को कहा। यह बताने योग्य है कि अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के आम आदमी विधायकों से निश्चित समय में अलग-अलग दिनों में एक-एक करके मीटिंग की जा रही है।जिसमें अरविंद केजरीवाल द्वारा विधायकों से चुनाव रणनीति पर विचार चर्चा की जा रही है। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने विधायक रोड़ी से विधानसभा हलका गढ़शंकर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल की। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने विधायक रोड़ी को नए दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह अपने हल्का गढ़शंकर में समर्पण भावना से काम करे और लोगों के अधूरे पडे कामों को पहल के आधार पर हल करवाएं। इस अवसर पर विधायक रोड़ी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह आने वाले समय में हल्का गढ़शंकर रुके हुए विकास कार्यों को
पूरा करवाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Indian Army joins people of

Chandigarh/Daljeet Ajnoha/Sept.2 : Punjab is battling one of the toughest flood situations in recent times as heavy rainfall and overflowing rivers have caused devastation across several districts. In this time of crisis, the Indian...
article-image
पंजाब

चन्नी बताएं कि वह पंजाब सरकार की नशा विरोधी जंग के साथ हैं या नशा तस्करों के साथ – पन्नू

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चिट्टे...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के लिए पंजीकरण करवाए खिलाड़ी: डिप्टी कमिश्नर

– ब्लॉक स्तर की खेलें 7 से 12 सितंबर और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 20 से 26 सितंबर तक होंगी आयोजित होशियारपुर, 3 सितंबर: पंजाब सरकार के खेल विभाग और जिला प्रशासन की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!