6 करोड़ 29 लाख 34 हजार की राशी आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत जिले में कुल 1234 लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली गई : ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 29 अगस्त: पंजाब सरकार की ओर से जरुरतमंद लड़कियों को शादी के मौके पर आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत दी जाती 51 हजार रुपए की वित्तिय सहायता जिले में कुल 1234 लाभार्थियों के बैंक खातों में आनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से 6,29,34,000 रुपए की राशी डाल दी गई है।
जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की ओर से नवंबर 2022, दिसंबर 2022 व जनवरी 2023 में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग से संबंधित योग्य लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपए के हिसाब से राशी मुहैया करवाई गई है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग से संबंधित 380 योग्य लाभार्थियों को नवंबर 2022 में 1,93,80,000 रुपए, दिसंबर 2022 में 480 लाभार्थियों को 2,44,80,000 रुपए व जनवरी 2023 में 374 लाभार्थियों को 1,90,74,000 रुपए की राशी आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत मुहैया करवाई गई है।
ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र शादी से 30 दिन पहले व विवाह की तिथि के बाद 30 दिन के भीतर निर्धारित प्रोफार्मे में देना जरुरी है। उन्होंने बताया कि यह प्रार्थना पत्र संबंधित तहसील स्तर पर कार्यालयों या सुविधा केंद्र में दिए जा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैडर के 5 IPS अधिकारियों को DG पद पर दी पदोन्नति

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 1995 और 1996 बैच के हिमाचल कैडर के पांच वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें डायरेक्टर जनरल (DG) के...
पंजाब

ज्वालामुखी में आयोजित होगा मेडिकल एड असेसमेंट कैंप

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी द्वारा मेडिकल एड असेसमेंट कैंप का आयोजन 6 नवंबर 2023 को ज्वालामुखी के गीता भवन में प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक और 7 नवंबर 2023...
article-image
पंजाब

8 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला : डॉ. सुखचैन सिंह को IGP इंटेलिजेंस का जिम्मा

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में खास तौर पर पुलिस मुख्यालय और...
article-image
पंजाब

गांवों में छप्पड़ों के नवीनीकरण व खेल मैदानों के निर्माण कार्य को जल्द किया जाए पूरा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के प्रमुख सचिव की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ की बैठक गांव छावनी कलां, बसी गुलाम हुसैन व बजवाड़ा में गीले-सूखे कूड़े के प्रबंधन, छप्पड़ के...
Translate »
error: Content is protected !!