75 से अधिक गांवों के निवासियों के लिए वरदान साबित होगी सब-तहसील शाम चौरासी: पवन कुमार आदिया

by

विधायक आदिया की ओर से सब-तहसील लोगों को समर्पित
रजिस्ट्रियां , फर्द, अलग-अलग सर्टिफिकेटों, जमीनों के इंतकाल आदि के लिए नहीं जाना पड़ेगा होशियारपुर
विधान सभा में 22 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा कालेज, कस्बा हरियाना के लिए लाया गया 23 करोड़ की लागत वाला सीवरेज प्रोजैक्ट
अगले सप्ताह से पूरी तरह काम करेगी सब-तहसील शाम चौरासी: डिप्टी कमिश्नर
शाम चौरासी : पंजाब सरकार की ओर से स्थानीय शहर के अंदर बनाया सब-तहसील कांप्लेक्स लोगों को समर्पित करते हुए शाम चौरासी विधायक पवन कुमार आदिया ने कहा कि सब-तहसील बनने से क्षेत्र के 75 से अधिक गांवों के निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी जो कि हल्के के लोगों की बहुत लंबे समय से मांग थी।
मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए विधायक पवन  कुमार आदिया ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शाम चौरासी शहर के अंदर सब-तहसील बनाए जाने से लोग राजस्व विभाग से संबंधित अलग-अलग सेवाएं जैसे कि रजिस्ट्रियां, फर्द, जमीनों के इंतकाल, अलग-अलग तरह के सर्टिफिकेट, एफिडेविट आदि यहीं आसानी से ले सकेंगे व उनको इन कार्यों के लिए अब होशियारपुर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से विधान सभा शाम शाम चौरासी में रिकार्ड तोड़ विकास करवाया गया है व यह सब-तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगी।
पवन कुमार आदिया ने बताया कि सब-तहसील में जरुरी स्टाफ व बुनियादी ढांचा स्थापित किया जा रहा है व आने वाले एक-दो दिनों में लोगों को जरुरी सेवाएं मुहैया होने शुरु हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि शाम चौरासी हल्के में पंजाब सरकार की ओर से 22 करोड़ रुपए की लागत से 10 एकड़ में कालेज का निर्माण करवाया जा रहा है जो कि लगभग अंतिम पढ़ाव पर है। इसी तरह कस्बा हरियाना में 23 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजैक्ट भी लाया गया है, जिससे  लोगों की बहुत मांग मंजूर हुई है।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि सब-तहसील में फिलहाल नायब तहसीलदार भूंगा को तैनात करने के अलावा अन्य प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि अगले सप्ताह से निर्धारित दिनों के दौरान लोगों को कार्यों के लिए सब-तहसील पूरी तरह से कार्य कर सके। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा ताकि क्षेत्र के निवासियों के अधिक से अधिक काम यहां हो सकें।
सब-तहसील की शुरुआत के बाद कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार किए एकत्रीकरण को संबोधित करते हुए विधायक पवन कुमार आदिया ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों को हितों के प्रति सौहार्द व्यवहार अपनाते हुए काले कृषि कानूनी वापिस लेकर किसान हितैषी होने का सबूत देना चाहिए क्योंकि देश का हर वर्ग किसानी पर निर्भर है।
इस मौके पर अन्यों के अलावा एस.डी.एम होशियारपुर अमित महाजन, चेयरमैन मार्किट कमेटी राजेश गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी अमन पाल सिंह, तहसीलदार हरमिंदर सिंह, नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह, बाबा पृथी सिंह बाली, पार्षद हरभजन कौर, निर्मल कौर, कुलजीत सिंह, बलविंदर कौर, नीतू रानी आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी  ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धामी का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले अकाल तख्त...
article-image
पंजाब , समाचार

खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वी का नतीजा : आर्ट्स ग्रुप में किरणबीर, कॉमर्स में रोहन , मैडिकल में नंदिनी राणा व नॉन मैडिकल में गुरसिमरन रही प्रथम

गढ़शंकर : स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की बाहरवी कक्षा का नतीजा शानदार रहा है। यह जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो लखविंदरजीत कौर ने खालसा कॉलेज ने स्कूल...
article-image
पंजाब

अकाली दल के ‘नरम’ संकेत, BJP का रुख अब भी सख्त; 117 सीटों पर अकेले चुनाव की तैयारी

छह साल बाद फिर गठबंधन की अटकलें तेज, अकाली दल ने तीन मौकों पर भाजपा के साथ खड़े होने के संकेत दिए; भाजपा नेताओं ने अकेले सरकार बनाने का लक्ष्य दोहराया चंडीगढ़। पंजाब की...
Translate »
error: Content is protected !!