आप सरकार में खनन विभाग व खनन माफिया में गठबंधन खतरनाक : निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर, 1 सितंबर: गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने कहा कि गुरुवार को खनन विभाग होशियारपुर के एक्सईएन व दसूहा उपमंडल के एसडीओ को विजिलेंस टीम द्वारा 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले के बाद स्पष्ट हो गया है कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पंजाब में रिश्वत खत्म करने के ऐलान झूठे है जबकि राज्य में शरेआम रिश्वत का आदान प्रदान किया जा रहा है। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि खनन विभाग के मंत्री मीत हेयर को बताना चाहिए कि गढ़शंकर में खनन की जाली पर्चियां जो उनकी पार्टी के एक मगरमच्छ के दफ्तर में छापी गई थी उसे अभी तक पकड़ा क्यो नही गया। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेने वाले अधिकारियों के साथ साथ अवैध खनन कराने वाले लोगों को भी पकड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह 6 महीने से गढ़शंकर इलाके में हो रहे अवैध खनन का खुलासा मीडिया को साथ लेकर कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन माफिया पर खनन विभाग के अधिकारी करवाई इस लिए नही कर रहे क्योंकि खनन माफिया के लोगों पर हल्का विधायक का हाथ है इसलिए विभाग के अधिकारी अवैध खनन वाली जगह पर जाने से गुरेज कर रहे हैं जबकि वहां पर 15 से 20 फिट गहरी खुदाई की गई है जो विभाग के नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया के लोग सरकारी कार्यक्रमों में शरेआम विधायक के साथ घूमते नजर आते हैं और विधायक उनसे कोई नाता नही होने का दावे करते रहे हैं। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि यही पर खनन विभाग की जाली पर्चियां छपवा कर आसपास के इलाके में लगे स्टोन क्रशर चालकों को वेची गई थी जिनमे से कुछ पर्चियां पकड़ी जाने पर क्रेशर चालको के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए गए थे जिसके खुलासा उन्होंने ही किया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक 36 क्रेशरों पर मुकदमा दर्ज किया जा चूका है लेकिन पुलिस जाली पर्चियां छपवा कर क्रेशर चालकों को बेचने वाले लोगों को पकड पाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि जाली पर्चियां के सहारे सरकारी खजाने के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी कर नुकसान पहुंचाया गया है और पुलिस सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को बचाने के लिए कडी कारवाई करने का नाटक कर रही है ताकि उन्हें बचाया जा सके। निमिषा मेहता ने गढ़शंकर इलाके के लोगो को खनन माफिया से सचेत रहने के लिए कहा कि वह उनके नाम पर मंजूरी प्राप्त कर उसका दुरूपयोग करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पौधारोपण के साथ की गई सेल्फी ट्विटर अकाउंट @DcHoshiarpur व फेसबुक पेज District Public Relations Office

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के हर नागरिक को एक पौधा लगाकर उसकी संभाल करने की अपील की, वन विभाग के अलावा अलग-अलग विभागों की ओर से किया जाएगा बड़े स्तर पर पौधारोपण होशियारपुर, 18...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार से महिला ने दागीं गोलियां : एक के बाद एक किए 5 हवाई फायर

लुधियाना : पंजाब में हथियारों को प्रमोट करने वाले गानों पर बैन है, वहीं सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो शेयर और वीडियो अपलोड करने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंद्ध है। बावजूद...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने पास किया JEE Mains…मान सरकार की शिक्षा क्रांति के ऐतिहासिक परिणाम आए सामने… हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति अब रंग ला रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!