एनवाईके ने अंब में कोरोना पर लोगों को किया जागरूक

by
ऊना : नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जन-जन को कोरोना से बचाओ मुहिम के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा अंब बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर डॉ. लाल सिंह जिला समन्वयक नेहरु युवा केंद्र ने बताया कि कोरोना एक बार फिर बढ़ रहा है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा सिद्ध हो सकती है इसलिए समय रहते हर व्यक्ति को अनुशासन का पालन करना अति आवश्यक है तथा स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
एचआरटीसी आरएम सुरेश धीमान ने समस्त दुकानदारो से कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे की यदि मास्क नहीं है तो सेवा नहीं दी जाएगी। उन्होंने बसों में यात्रा करने वाले यात्रिओं को मास्क पहनने की हिदायत दी तथा अपने स्टाफ को निर्देश दिए कि बस में कोई यात्री बिना मास्क ना हो। प्रवेश शर्मा एमआरसी ग्रुप ऊना ने युवाओं को मास्क पहनने की महता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य है जिसके स्वस्थ होने से जहाँ परिवार का भविष्य सुरक्षित रहता है, वहीं देश भी मजबूत होता है, अतः सभी युवा स्वयं भी मास्क लगाएं और दूसरों को भी कोविड-19 महामारी से बचाव बारे जागरूक करें।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी प्रो. प्रीति, डॉ नवीन, कामांशु, नेहा, राजीव सहित स्थानीय लोगों उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की समीक्षा को लेकर बैठक की : चिकित्सीय सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिए दिशा-निर्देश

एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरु राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं प्रबंधन के समक्ष उत्पन्न हो रही विभिन्न चुनौतियों की समीक्षा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्त आयोग के तहत शुरू नहीं होने वाले कार्यों की सूची उपलब्ध करवाई जाए : DC रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्धारित संरचना के अनुसार, 14,573 कर्मचारी डीएचएस में शामिल : 5,002 कर्मचारियों ने डीएमई को चुना

एएम नाथ। शिमला :  स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) और स्वास्थ्य सेवाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी अमरजीत सिंह ने दशकों पुराना कबाड़ हटवाया : अनावश्यक रूप से जमा किए गए सामान से हो रही थी दिक्कत

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 30 अक्तूबर। दीपावली के पर्व के लिए जहां सभी लोगों ने अपने-अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अन्य भवनों एवं परिसरों की सफाई करके इन्हें चमकाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी है,...
Translate »
error: Content is protected !!