मुकेरियां में पोषण माह संबंधी समारोह करवा कर किया महिलाओं को जागरुक : 30 सितंबर तक पोषण माह के अंतर्गत करवाई जाएंगी अलग-अलग गतिविधियां

by

मुकेरियां , 01 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल के निर्देशों व जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर के नेतृत्व में बाल विकास प्रोजैक्ट अधिकारी मुकेरियां मंजू बाला की ओर से एस.पी.एन कालेज मुकेरियां में 30 सितंबर तक मनाए जाने वाले पोषण माह संबंधी ब्लाक स्तरीय उद्घाटन समारोह करवाया गया। इस समारोह में फ्रंट लाइन वर्करज जैसे कि आंगनवाड़ी वर्करों, आशा वर्करों, कम्यूनिटी सदस्यों व नर्सिंग कालेज की छात्राओं को पोषण शपथ दिलाई गई। इस दौरान हैंड वाश के सही तरीके के बारे में समझाया गया। समाज को पौष्टिक खुराक के बारे में जागरुक करने के लिए एक पोषण रैली निकाली गई।
सी.डी.पी.ओ मंजू बाला ने बताया कि पोषण अभियान के अंतर्गत हर वर्ष सामाजिक सुरक्षा व महिला और बाल विकास विभाग की ओर से सितंबर माह को पोषण माह के तौर पर मनाया जाता है व समाज को पौष्टिक आहारा जैसे कि हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, मौसमी फल, मोटे अनाज, दालें, व खासकर स्थानीय फूड खाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसका उद्देश्य देश में कुपोषण व अनीमिया को दूर भगाना है और विशेषकर 0-6 वर्ष के बच्चे, किशोरी लड़कियां, गर्भवती महिलाएं व नर्सिंग माताओं को खुराक व निजी सफाई के बारे में जागरुकर करना है। उन्होंने बताया कि पूरा माह अलग-अलग गतिविधियों जैसे कि जागरुकता कैप, प्रभात फेरी, रैली, लोकल रैसपीज बनाना, हैल्दी बेबी शो, पेंटिंग मुकाबले करवाकर समाज को पोषण के बारे में जागरुक किया जाता है व बच्चे के पहले एक हजार दिन से पोषण के 5 सूत्रों के बारे में खासकर एक माह विशेष अभियान के दौरान गतिविधियां की जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Asha Kiran School visited by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.17 : Inspired by School Committee Chairman Colonel Gurmeet Singh, Colonel Ramanjit Singh Rehsi and Aseem Prakash, hailing from Chandigarh, visited JSS Asha Kiran Special School Jahankhela and during this Colonel Gurmeet Singh...
article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माइनिंग ने ली बच्चों की जान, खेतों में बने तालाब में दो सगे भाइयों की पानी मे डूबने से मौत, बाप के साथ लकड़ियां लेने गए थे।

माहिलपुर :    माहिलपुर ब्लाक के गांव ढाडा खुर्द के खेतों में बने तालाब के पानी मे डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर व...
article-image
पंजाब

सरकार व पुलिस डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी करने वाले दोषियों को पकड़ने प्रति संजीदा नहीं …..जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे बसपा का धरना जारी रहेगा : बसपा अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी

एसएसपी साहिब ने जाँच टीम एसपी डी मेजर सिंह की अगुआई में गठित , छे से सात टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटी है : डीएसपी दलजीत सिंह खख गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव नूरपुर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या ब्वॉयफ्रेंड पुलिस कॉन्सटेबल ने पहले निशा सोनी को मारा और फिर भाखड़ा नहर में फेंका?…..निशा की हत्या पर उठ रहे सवाल

मोहाली/ जोगिंदरनगर :  हिमाचल प्रदेश की युवती निशा सोनी हत्याकांड में बड़े खुलासे और दावे किए जा रहे हैं. परिजनों ने हत्याकांड के आरोपी पर बड़े आरोप लगाए हैं और ऐसे में सवाल उठ...
Translate »
error: Content is protected !!