बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना का उद्देश्य जी.एस.टी के अंतर्गत नियमों के पालन को यकीनी बनाना: डिप्टी कमिश्नर

by

उपभोक्ता कोई भी सामान खरीदने के समय विक्रेता से बिल जरुर करे प्राप्त
होशियारपुर, 01 सितंबर:
मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से टैक्स चोरी को रोकने के लिए ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना के अंतर्गत ‘मेरा बिल’ एप तैयार की गई है। आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में इस एप पर बिल अपलोड करने की शुरुआत करने के दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जी.एस.टी के अंतर्गत नियमों के पालन को यकीनी बनाने के साथ-साथ ग्राहकों को बिल लेने के लिए उत्साहित कर राजस्व को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह योजना उपभोक्ताओं को कोई भी सामान खरीदने के समय विक्रेता से बिल प्राप्त करने के लिए उत्साहित करने के लिए जारी की गई है। उन्होंने बताया कि ‘मेरा बिल’ एप एंडरॉयड फोन के लिए गुगल प्ले स्टोर व एप्पल के लिए एप स्टोर पर डाउनलोड की जा सकती है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि उपभोक्ताओं को ‘मेरा बिल’ एप पर खरीद का बिल अपलोड करने के लिए उत्साहित किया जाएगा, जिसके बाद यह उपभोक्ता लक्की ड्रा में शामिल होने के योग्य हो जाएंगे और लक्की ड्रा हर महीने की 7 तारीख को निकाला जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हर जिले से अधिक से अधिक 10 पुरस्कार दिए जाने हैं और योग्य बिल की रकम कम से कम दो सौ रुपए होने चाहिए। उन्होंने बताया कि यह ईनाम वस्तु/सेवा के लिए अदा किए हर कर योग्य रकम के पांच गुणा के बराबर होगा परंतु यह ईनाम अधिक से अधिक 10 हजार रुपए तक के मूल्य का होगा। उन्होंने बताया कि विजेताओं की सूची कराधान विभाग की वैबसाइट पर डाली जाएगी व विजेताओं को मोबाइल एप के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजेता उपभोक्ताओं की ओर से मोबाइल एप पर सही बैंक अकाउंट नंबर व आई.एफ.एस.सी कोड अपलोड करना अनिवार्य होगा व ईनाम राशी उनके दिए गए खातों में सीधे तौर पर भेजी जाएगी।
कोमल मित्तल ने बताया कि पैट्रोलियम उत्पाद(कच्चा तेल, पैट्रोल, डीजल, हवाबाजी, टरबाइन ईंधन व प्राकृतिक गैस) व शराब के साथ-साथ बिजनेस टू बिजनेस के लेन-देन के बिक्री बिल इस योजना में हिस्सा लेने योग्य नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वस्तुओं की खरीद के मौके पर विक्रेताओं की ओर से बिल लेने के लिए जिला वासियों को इस योजना में अधिक से अधिक हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह योजना लोगों के लिए बनाई गई है और इसके माध्यम से सरकार टैक्स चोरी भी रोक सकेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को टैक्स कानूनों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स डा. नवजोत शर्मा, स्टेट टैक्स अधिकारी संदीप कुमार, जगतार सिंह, परमिंदर कौर के अलावा अमरजीत व लवप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबी इंडस्‍ट्री को बड़ा झटका : 37 साल के सिंगर हरमन सिद्धू की हुई मौत, कैसे हुआ हादसा?

चंडीगढ़ : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। फेमस गायक हरमन सिद्धू का 37 वर्ष की आयु में सड़क हादसे में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के लिए बुलाया 71 साल की अमेरिकी महिला को लुधियाना …फिर कर दी हत्या : जानिए क्यों

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में रुह को कंपा देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। अमेरिका में रहने वाली 71 साल की एनआरआई महिला ब्रिटेन में रहने वाले एक भारतीय से प्यार के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी से कंगना रनौत और काँगड़ा से डॉ राजीव भरद्वाज को भाजपा में उतारा लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में

एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजीव भारद्वाज एवं मण्डी लोकसभा क्षेत्र से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब

पंजाब में 24,433 पोलिंग स्टेशनों में से 2416 को अब तक संवेदनशील के तौर पर की गई पहचान : मार्च, 2024 तक पंजाब में कुल 2,12,71,246 वोटर हैं और डुप्लिकेट वोट को रोकने के लिए वोटर सूची का विशेष संक्षिप्त संशोधन के दौरान विशेष यत्न किये – सिबिन सी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने सैक्टर 17 स्थित अपने दफ़्तर में लोक सभा मतदान- 2024 की तैयारियों सम्बन्धी प्रैस कान्फ्ऱेंस की। इस मौके पर उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता...
Translate »
error: Content is protected !!