किसानों की अवाज दवाने के लिए चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में कृषि कानूनों के खिलाफ पत्रकार वार्ता दौरान मोदी व शाह के ईशरे पुलिस दुारा जबरी पकड कर गाड़ी में डाल कर थाने ले जाया गया: हरपुरा

by

गढ़शंकर। आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में कृषि कानूनों के खिलाफ पत्रकार वार्ता दौरान पुलिस दुारा जबरी पकड कर गाड़ी में डाल कर पुलिस थाने ले जाने की कड़ी निंदा करते हुए आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहा कि भाजपा कितने भी जुल्म कर लें कोई फर्क नहीं पड़ता। पुलिस मामला दर्ज कर जेल भी भेज देती तो चौधरी युद्धवीर सिंह डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि चौधरी युद्धवीर सिंह चालीस वर्ष से किसानों के लिए अंदोलन करते आ रहे है और इस किसानी अंदोलन में अहम भूमिका अदा करते हुए अंदोलन के रणनीतीकार भी भूमिका के ईलावा विभिन्न प्रदेशों में राकेश टिकैत व अन्य नेताओं को साथ जाकर किसानों को तीनो कृषि कानूनों के बारे में जाकनारी प्रदान करतें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की पोल खोल रहे है। गुजरात में जव कृषि कानूनों के खिलाफ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के ईशारे पर चौधरी युद्धवीर सिंह से  पुलिस दुारा जबरदसती करनी और उन्हें खींच कर गाड़ी में डाल कर पुलिस थाने ले जाना भाजपा के अहंकारी होने का सबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अहंकार भाजपा की तवाह कर देगा और किसान अपने नेताओं के साथ पुलिस दुारा इस तरह से घटीया रवैया अपनाए जाने को कभी भी सहन नहीं करेगें। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस निंदनीय कारवाई की आल इंडिया जाट महासभा कड़ी निंदा करती है और हम राष्ट्रीय नेताओं से बात कर भाजपा के खिलाफ रोष प्रर्दशनों को सिलसिला शुरू कर देगे। उन्होंने कहा कि आज के सयुंक्त किसान र्मोचे के सफल बंद के कारण भाजपा पूरी तरह बुखला गई है। लेकिन जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं किए जाते और एमएसपी की गरंटी नहीं दी जाती तव तक हम मैदान नहीं छोड़ेगे और चौधरी युद्धवीर सिंह के साथ चटान के साथ खड़े है। इस समय आल इंडिया जाट महासभा पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, माहिलपुर ब्लाक के अध्यक्ष बलवीर सिंह ढिल्लों, रविंद्र सिंह चैडिय़ा भी मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के 1 महीने बाद वायरल हुआ 38 की एक्ट्रेस का वीडियो, दूसरे पति संग घर में करती दिखीं रोमांस, मचा रहा सनसनी

मुंबई. पिछले महीने 38 साल की एक्ट्रेस और 49 साल के मोटिवेशनल स्पीकर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मंदिर के बाहर चलते हुए दिखाई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने ब्यास डेरा प्रमुख से की मुलाकात : डेरा अनुयायियों की वोट बटोरने की चर्चाएं

अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री के डेरा राधा स्वामी में आने के बाद चर्चाएं हैं कि डेरा अनुयायियों के वोट को भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!