23 जिलों को बाढ़ के नुकसान की पूर्ति के लिए 285.32 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी :

by

चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान हर संभव कोशिश कर रही है। शनिवार को राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि 31 अगस्त तक पंजाब के सभी 23 जिलों को बाढ़ के नुकसान की पूर्ति के लिए 285.32 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को पहले ही हिदायतें जारी की जा चुकी हैं कि राहत राशि हकदार लोगों को पूरी पारदर्शिता और परेशान रहित वितरित की जाये। इसके इलावा मुआवज़ा देने सम्बन्धी कोई सिफ़ारिश या प्रभावशाली लोगों का पक्ष न लिया जाये और सिर्फ़ सही व्यक्ति को मेरिट के आधार पर मुआवज़ा दिया जाये।
जिम्पा ने कहा कि जुलाई महीने में बाढ़ के खतरे की रिपोर्टें मिलते ही 33.50 करोड़ रुपए अग्रिम राहत के तौर पर जारी कर दिए गए थे। इसके बाद समय-समय पर प्रभावित जिलों और कुछ विभागों को राहत राशि जारी होती रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धान की ख़राब हुई पनीरी के लिए किसानों को राहत राशि स्वरूप देने के लिए 21 अगस्त को 186 करोड़ रुपए से ज़्यादा की राशि जारी की। यह पहली बार है जब कोई सरकार धान की ख़राब हुई पनीरी के लिए प्रति एकड़ 6800 रुपए मुआवज़ा राशि दे रही है। इसके इलावा मानवीय जानों, पशुओं और घरों के नुकसान के लिए भी राहत राशि दी जा रही है।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर गिरदावरी रिपोर्टों के हिसाब से राहत राशि प्रभावित लोगों को बांट रहे हैं। पटियाला को 76.15 करोड़ रुपए, अमृतसर ज़िले को 5.23 करोड़ रुपए, फ़िरोज़पुर को 25.59 करोड़ रुपए, फाजिल्का को 10.27 करोड़ रुपए, फतेहगढ़ साहिब को 4.74 करोड़ रुपए, गुरदासपुर को 8.34 करोड़ रुपए, होशियारपुर को 4.50 करोड़ रुपए, जालंधर को 11.08 करोड़ रुपए और कपूरथला ज़िले को 2.50 करोड़ रुपए जारी किये जा चुके हैं।
इसी तरह रूपनगर को 10.83 करोड़ रुपए, संगरूर को 31.48 करोड़ रुपए, लुधियाना को 5.31 करोड़ रुपए, मोगा को 5.49 करोड़ रुपए, मानसा को 15.92 करोड़ रुपए, श्री मुक्तसर साहिब को 2 करोड़ रुपए, मोहाली को 7.48 करोड़ रुपए, शहीद भगत सिंह नगर को 3.40 करोड़ रुपए और तरन तारन को 28.52 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं। जबकि बठिंडा, बरनाला, मालेरकोटला और फरीदकोट जिलों को 1-1 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके इलावा स्वास्थ्य, जल सप्लाई और सेनिटेशन और स्कूल शिक्षा विभागों को भी 20.50 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।
जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार के पास राहत राशि के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। राज्य के आपदा प्रबंधन के लिए स्थापित किये रिलीफ फंड में काफ़ी पैसा पड़ा है परन्तु केंद्र सरकार की तरफ से नियमों में कोई ढील न दिये जाने के कारण सिर्फ़ उतनी राशि ही प्रभावित लोगों को दी जा रही है जितनी केंद्र सरकार के नियम अनुमति देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस संबंधी केंद्र सरकार को पत्र भी लिख चुके हैं परन्तु अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खालसा सृजन दिवस को समर्पित रक्तदान कैंप 12 को..खालसा कालेज में

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के उन्नत भारत, एनएसएस तथा एनसीसी यूनिट द्वारा बी.डी.सी. बल्ड सैंटर नवांशहर के तकनीकी सहयोग से खालसा पंथ के सृजन दिवस को समर्पित रक्तदान कैंप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस और कार में भीषण टक्कर : युवक-युवती की मौके पर मौत : 2 की हालत गंभीर

एएम नाथ : मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह ही एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे...
article-image
पंजाब

एसडी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों...
article-image
पंजाब

अंबेडकर सेना ने पंजाब में नशाखोरी रोकने और चुनाव में ईवीएम मशीन की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग करने की मांग

राज्यपाल और राष्ट्रपति को भेजने के लिए नायब तहसीलदार गढ़शंकर  को सौंपा गढ़शंकर को ज्ञापन गढ़शंकर : ऑल इंडिया अंबेडकर सेना की पंजाब इकाई ने पंजाब में नशाखोरी को रोकने और ईवीएम मशीनों के...
Translate »
error: Content is protected !!