वार्ड नंबर 45 माडल टाऊन में 4.61 लाख रुपए की लागत से गली निर्माण कार्य की भी करवाई शुरुआत : कैबिनेट मंत्री जिंपा ने माडल टाऊन में बने डंप को हटवा कर लोगों को दिलाई बड़ी राहत

by

होशियारपुर, 04 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 45 के माडल टाऊन में भगवान श्री राम मंदिर के नजदीक 4.61 लाख रुपए की लागत से गली निर्माण कार्य की शुरुआत कर वार्ड वासियों को नई सुविधा प्रदान की वहीं माडल टाऊन में बने कूड़े के डंप को हटावाकर स्थानीय लोगों को राहत प्रदान की है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्षों से वार्ड निवासी यहां से डंप हटाने की बात कर रहे थे, जिसे आज पूरा कर दिया गया है। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व पार्षद कुलविंदर कौर भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश को साफ-सुथरा व विकसित बनाना चाहते हैं और पंजाब की पूरी कैबिनेट इसी दिशा में दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 45 के माडल टाऊन इलाके में यह डंप भगवान श्री राम मंदिर व गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब के पास बना हुआ था और इन धार्मिक स्थानों पर आने वाली संगतों के अलावा यह डंप इलाके के लोगों के लिए काफी बड़ी समस्या बना हुआ था और उन्होंने इलाके के लोगों से वायदा किया था कि इस डंप को हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने कृष्णा नगर में बने डंप को हटवाया था और आने वाले समय में रिहायशी इलाकों में बने डंपों को हटवाया जाएगा।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इसी तरह इलाका निवासियों की मांग पर गली का निर्माण कार्य भी शुरु करवा दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर सतवंत सिंह सियाण, पार्षद प्रदीप बिट्टू, मुखी राम, एक्सियन हरप्रीत सिंह, एक्सियन कुलदीप सिंह, अमरजोत सैनी, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, अवतार सिंह कपूर, आज्ञापाल सिंह साहनी, बहादुर सिंह सुनेत के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के जयंती पर्व के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी की अध्यक्षता में बैठक

गढ़शंकर, 19 मार्च:: तप स्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बैसाखी और बाबा...
article-image
पंजाब

AJ Singh Appreciates Punjab Government’

Hoshiarpur/Mohali/Daljeet Ajnoha/Mar.15 AJ Singh, Executive Director of Tynor Orthotics, shared his views at the Progressive Punjab Investors Summit held at Plaksha University, Mohali, describing the event as an important step towards strengthening Punjab’s industrial...
article-image
पंजाब

उन्नति कोऑपरेटिव सोसायटी, तलवाड़ा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 1000 राशन किटों की सहायता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी आशिका जैन ने बताया कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्रः टोकरी में गोबर लेकर पहुंचा विपक्ष, स्टोन क्रशर को लेकर टकराव, किया वॉकआउट

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्षी विधायक गारंटियों को चोला पहने विधानसभा पहुंचे थे वहीं आज दूसरे दिन वे गोबर लेकर पहुंच गए। हाथों में गोबर...
Translate »
error: Content is protected !!