100 पद ,सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे

by

ऊना, 6 सितम्बर – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा 11 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब और 12 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के 100 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो ंके लिए अभ्यर्थी की लम्बाई 168 से अधिक और वज़न 56 किलोग्राम से 68 किलोग्राम होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थी को 12,400-16,500 रूपये से 19 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार भी भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कान पर सर ने 15 थप्पड़ मारे…..पापा! -टीचर पर लगा नाबालिग छात्रा की पिटाई का आरोप

बरठीं (बिलासपुर): हिमाचल के बिलासपुर जिले के राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में एक अध्यापक पर सातवीं कक्षा की छात्रा की पिटाई करने का आरोप लगा है। बच्ची के पिता का आरोप है कि पिटाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने हरदासपुर चौक में चल रहे पार्क निर्माण व राजस्व कलोनी के रख-रखाव कार्यों का किया निरीक्षण

हरदासपुर चौक पार्क व राजस्व कलोनी में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज हरदासपुर चौक पर विकसित किए जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया अधिकारियों के साथ अनुभव सांझा फीडबैक भी ली :

ज्ञानेश कुमार ने कांगड़ा तथा चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना की एएम नाथ।  धर्मशाला पालमपुर, 6 जून: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त माननीय श्री ज्ञानेश कुमार आज पालमपुर उपमंडल के प्रवास पर रहे। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांस्टेबल सस्पेंड : विदेशी महिला से अश्लील हरकतें पड़ी गई महंगी; वीडियो वॉयरल , एसपी सिरमौर ने की कार्रवाई

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के नाहन में तैनात एक पुलिस जवान को वर्दी में विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक लाइव बातचीत करना महंगा पड़ गया। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी ) रमन...
Translate »
error: Content is protected !!