6- 6 मरला भूमि प्रभावित परिवारों को प्रदान करने के निर्देश दिए : मुख्यमंत्री ने सुलह विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित बच्छवाई गांव का दौरा किया

by

सुलह : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला में सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत बच्छवाई और परमार नगर में भारी बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया। बच्छवाई में भूमि धंसने के कारण नौ परिवार प्रभावित हुए हैं और कृषि भूमि और सम्पर्क मार्ग को नुकसान पहुंचा है।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों और राहत शिविर में शरण लेने वालों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार को छह मरला भूमि आवंटित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुलह में परमार नगर का दौरा भी किया। इस क्षेत्र में आपदा से 19 परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को 6-6 मरला भूमि प्रदान करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और आशीष बुटेल, विधायक यादविंद्र गोमा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám phá bất độ

bất động sản dòng tiền bất động sản dòng tiền là 1 căn nguyên giải trí thư dãn trực nhỏ đường đang cầm ráng đầu thị trường, mang lại mang đến những nhỏ người...
Uncategorized

xmen espero cpi Thám

xmen espero cpi xmen espero cpi còn đang là từ khóa được quan liền kề phần đông nhất thời điểm đó trong đồng chí member cá trực tuyến trực tuyến tại toàn quốc. Sự...
Uncategorized

Khám Phá review du

review du lịch quy nhơn review du lịch quy nhơn đang biến hóa một trong hệ thống khoa học tính năng nóng nhất khi bây giờ, thường xuyên trưng bày sự trở cần and...
Uncategorized

tài xỉu king88 –

tài xỉu king88 tài xỉu king88 là một trong hệ điều hành cá không nghỉ}{đặt cược không nghỉ}{đặt không nghỉ}{đặt cược đang lôi kéo sự để mắt đến của phổ biến bởi sự rộng...
Translate »
error: Content is protected !!