कंडी में पानी की समस्या का युद्ध स्तर पर किया जा रहा है हल: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने 166.25 लाख लाख रुपए की लागत गांव बुड्डाबढ़ में किया जल सप्लाई योजना का उद्घाटन
होशियारपुर, 07 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले के कंडी क्षेत्र में लोगों के घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार बहुत गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र में पानी की समस्या को युद्ध स्तर पर हल किया जा रहा है। वे ब्लाक मुकेरियां के गांव बड्डाबढ़ में 166.25 लाख रुपए की लागत से जल सप्लाई स्कीम का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण, एस.डी.एम अशोक शर्मा, आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज प्रो. जी.एस मुल्तानी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बुड्डाबढ़ जल सप्लाई स्कीम के अंतर्गत लगे हुए ट्यूबवेल का डिस्चार्ज कम होने के कारण पानी की मांग पूरी नहीं हो पा रही थी और पुरानी पाइप बार-बार लीक होने के कारण गांव बुड्डाबढ़ में पानी की सप्लाई पूरी मात्रा में नहीं पहुंच रही थी। इसके अलावा नई अस्तित्व में आई आबादी जिनमें पाइप लाइन नहीं पड़ी थी, वहां भी पानी की सप्लाई करने के लिए पाइप लाइन डालनी जरुरी थी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि अब गांव बुड्डाबढ़ में जल सप्लाई स्कीम शुरु कर दी गई है और इस योजना से 1080 घरों के 4908 लोगों के घर पानी की सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ट्यूबवेल, डेढ़ लाख क्षमता का ओ.एच.एस.आर, पंप चैंबर, पानी की पाइपें, पंपिंग मशीनरी का काम किया गया है। इस मौके पर चीफ इंजीनियर(उत्तर) जसबीर सिंह, एस.ई विजय कुमार, एक्सियन अनुज शर्मा, एस.डी.ओ राहुल व जे.ई मंजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सभी नागरिक अपने और बच्चों के आधार अपडेट अवश्य करवाएं: ए.डी.सी

सेवा केंद्रों में बनवाए/अपडेट करवाए जा सकते हैं आधार कार्ड होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत सरकार की ओर से जारी किया गया आधार कार्ड नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका उपयोग पहचान, पते...
article-image
पंजाब

तेंदुएं द्वारा सात बकरियों को मारने पर सबंधित परिवार को मुआवजा देने की गांव महिंदवानी वासियों ने की मांग

गढ़शंकर।  गांव महिंदवानी में गत दिनों तेंदुएं द्वारा सात बकरियों को मारने का मुआवजा देने की  विभाग से मांग करते हुए पूर्व सरपंच व नंबरदार दिलबाग सिंह राणा, विजय राणा, कुलतार सिंह, बलविंदर सिंह,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 का फिर से लागू करने का प्रस्ताव पारित

जम्मू और कश्मीर विधानसभा में हाल ही में उस समय हंगामे की स्थिति देखी गई, जब क्षेत्र के विशेष दर्जे की बहाली की मांग वाले प्रस्ताव पर बहस हुई, जिसे केंद्र ने अगस्त 2019...
article-image
पंजाब

रिलायस माल के समक्ष गत 146 वें दिन से चले  संघर्ष जारी

 गढ़शंकर: रिलायस माल के समक्ष गत 146 वें दिन से चले  संघर्ष के तहत आज तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए और एमएसपी को कानूनी गरंटी दिलाने के लिए सरपंच गुरमेल चंद...
Translate »
error: Content is protected !!