अमृतसर में पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनैंस का आरंभ : 13 सितंबर को केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे

by

अमृतसर : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 13 सितंबर को अमृतसर में पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनैंस का आरंभ करने जा रहे है। इस दिन स्कूल ऑफ एमिनैंस और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए परिवहन सेवा, स्कूलों में सुरक्षा कर्मी और अन्य सेवाएं भी पंजाब के बच्चों को समर्पित की जाएंगी। केजरीवाल और मान रंजीत एवेन्यू में एक बड़े कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा की बड़ी सेवाएं पंजाब के लोगों को समर्पित करेंगे। पंजाब सरकार सरकारी स्कूल में 10,000 क्लास रूमों को नया लुक दे रही है जिन्हें यू-आकार के टेबल और हाईटैक शिक्षा उपकरणों से लैस किया जाएगा। जबकि 1000 नए क्लास रूम का निर्माण किया जा रहा है।

स्कूल आफ एमिनेंस के लिए 117 स्कूलों को चिन्हित किया गया है। इसमें अमृतसर के 4 स्कूल आफ एमिनेंस शामिल हैं। इसके अलावा 14 सितंबर को अमृतसर और जालंधर में बिजनैस मीट होगी जबकि 15 सितंबर को लुधियाना और मोहाली में बिजनैस मीट में केजरीवाल और भगवंत मान राज्य की इंडस्ट्री से कि ए गए वादों पर अब तक क्या प्रगति हुई है, इसकी जानकारी उद्योगपतियों को देंगे। बिजनैस मीट में अगर कोई सुझाव या सलाह होगी तो नीति में बदलाव भी किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय युवक 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा

एएम नाथ । नगरोटा बागवां :  पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।आरोपी के...
article-image
पंजाब

सदरपुर में हुई अवैध माइनिंग के मामले में जमीन मालिक और गांव कुनैल में लगे क्रेशर के खिलाफ मामला दर्ज  

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने वन  विभाग के  रेंज अफसर की शिकायत पर गांव सदरपुर में  हुई अवैध माइनिंग के मामले में जमीन मालिक और गांव कुनैल में लगे क्रेशर के खिलाफ मामला दर्ज कर...
article-image
पंजाब

शहीदों ने जिस आजादी की कल्पना की थी, वह आजादी अभी तक प्राप्त नहीं हुई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लुधियाना, 15 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को लुधियाना में तिरंगा फहराया। उन्होंने गुरु नानक स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
article-image
पंजाब

ब्रिटेन में सिख बस चालक से मारपीट, बस छीनकर भागा आरोपी; कई वाहनों को मारी टक्कर

टेलफोर्ड के मेडली इलाके में शुक्रवार शाम हुई घटना, 33 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार; पुलिस ने लगाए कई गंभीर आरोप टेलफोर्ड :  ब्रिटेन के टेलफोर्ड में शुक्रवार शाम एक सिख बस चालक के साथ कथित...
Translate »
error: Content is protected !!