तस्वीर वायरल: ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की टाई ठीक करते हुए पत्नी अक्षता

by

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत की राजधानी दिल्ली में हो रहे जी-20 देशों के सम्मेलन को लेकर यहां मौजूद हैं। इस बीच राजनीति की दुनिया से इतर ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की एक तस्वीर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में अक्षता मूर्ति अपने पति ऋषि सुनक की टाई ठीक करते हुए दिख रही हैं। तस्वीर में ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता विमान में दिख रही हैं।
यह तस्वीर शुक्रवार (8 सितंबर) को जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली जाते समय ली गई थी। इस तस्वीर में अक्षता मूर्ति पालम हवाई अड्डे पर उतरने से पहले अपने पति की टाई को ध्यान से ठीक करती हुई दिखाई दे रही हैं। ऋषि सुनक ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई और दुनिया भर से इसकी सराहना हुई। इन तस्वीरों की सादगी की, सोशल मीडिया यूजर ने तारीफ की है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि इतनी बड़ी हस्ती होने के बाद भी, इनके बीच एक आम कपल जैसा रिश्ता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 मकान बहे, दहशत में ग्रामीण : हिमाचल में बारिश का कहर, कांगड़ा के शाहपुर में बादल फटने से तबाही

बोह घाटी में फ्लैश फ्लड से भारी नुकसान, प्रशासन ने संभाला मोर्चा शाहपुर में बादल फटने से मचा हाहाकार, न्यांगल में 15 घरों पर मंडराया खतरा एएम नाथ। शाहपुर (कांगड़ा) : हिमाचल प्रदेश के...
article-image
पंजाब

छत पर खड़ी महिला को लगी गोली : अज्ञात शूटर के खिलाफ केस दर्ज

बटाला। थाना सिविल लाइन के अधिकार क्षेत्र गौंसपुरा के एक घर की छत पर खड़ी एक महिला को पेट में एक दम चुभन महसूस हुई और जब परिजनों को बताया और देखा तो पेट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 पिस्तौल, 21 कारतूस और 2 लाख की नकली करंसी सहित 6 गिरफ्तार : बाजार में ऐसे चलता है कारोबार

अमृतसर :  अमृतसर (देहात) पुलिस के स्पेशल सेल ने नकली करंसी का कारोबार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो लाख रुपये की...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग ने बदल दिया यह नियम, मोदी सरकार पर भड़क उठी कांग्रेस; क्या है पूरा मामला‌?

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इसके तहत अब पोल बूथों के सीसीटीवी फुटेज उम्मीदवारों और आम जनता को उपलब्ध नहीं कराए जा सकते। इस सुधार...
Translate »
error: Content is protected !!