SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक के बीच चले आ रहे फैमिली ड्रामे का नाटकीय अंत : दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें वापस ले ली

by

प्रयागराज : ज्योति मौर्या और पति आलोक के बीच लंबे समय से चले आ रहे फैमिली ड्रामे का नाटकीय अंत कैसे हुआ? यह सवाल सोशल मीडिया पर लगातार वायरल है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें वापस ले ली हैं। यही नहीं, आलोक ने अब फिर से साथ रहने का फैसला किया है। 22 सितंबर को फैमिली कोर्ट में सुनवाई है, लेकिन आलोक ने सुलह होने का एफिडिविट लगाने का फैसला कर लिया है। आखिर ज्योति-आलोक मौर्या के बीच ऐसी क्या सीक्रेट डील हुई है?
ज्योति-आलोक मौर्या फैमिली ड्रामा और सीक्रेट डील, पढ़िए बड़ी बातें
SDM ज्योति मौर्या के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत लेने वाले पति आलोक मौर्या अब सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों से परेशान हैं। आलोक का कहना है कि उन्होंने किसी दबाव में शिकायत वापस नहीं ली है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ज्योति-आलोक के बीच सीक्रेट डील हुई है। हालांकि आलोक इससे साफ इनकार करते हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि तो उन पर किसी का दबाव है और न ही ज्योति मौर्या से कोई डील हुई है। आलोक ने सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों को फेक और बेबुनियाद बताया। आलोक ने यह कहकर सबको चौंका दिया है कि वे अपनी बेटियों के भविष्य के लिए ज्योति मौर्या के साथ ही रहना चाहते हैं। आलोक ने बताया कि 22 सितंबर को फैमिली कोर्ट में सुनवाई है। वे सुलह का हलफनामा लगाएंगे। हालांकि आलोक ने कहा कि वे अपनी तरफ से विवाद खत्म कर रहे हैं, लेकिन ज्योति का रुख क्या अभी साफ नहीं है। आलोक ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत वापस लेने के बाद से उनकी ज्योति से कोई बातचीत नहीं हुई है। आलोक ने कहा कि यह ज्योति पर निर्भर है कि वो उनके साथ रहना चाहती है या नहीं। करीब डेढ़ महीने पहले आलोक ने ज्योति के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस मामले में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से उच्चस्तरीय जांच करोन को कहा गया था। हालांकि 28 अगस्त को आलोक ने अपनी शिकायत वापस ले ली। करीब डेढ़ महीने पहले आलोक ने ज्योति के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस मामले में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से उच्चस्तरीय जांच करोन को कहा गया था। हालांकि 28 अगस्त को आलोक ने अपनी शिकायत वापस ले ली। आलोक ने ज्योति पर विवाहेत्तर संबंध रखने का भी आरोप लगाया था। इसमें कहा था कि ज्योति का होम गार्ड के कमांडेंट मनीष दुबे से अफेयर है। आलोक मौर्या और ज्योति की शादी 2010 में हुई थी। 2009 में आलोक का चयन पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में हुआ था। आलोक का दावा है कि इसके बाद उन्होंने ज्योति को पढ़ाया-लिखाया। लेकिन वो बदल गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनसुनवाई में मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता’ : मुख्यमंत्री सुक्खू एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शिमला में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण दवाएं सुनिश्चित करने के लिए नई आवश्यक औषधि सूची तैयार करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने...
article-image
पंजाब

बॉय स्कूल, सिविल अस्पताल व जैजों रोड़ परशरारती तत्वों ने लिखे देशविरोधी नारे, बॉय स्कूल माहिलपुर थाने के सामने

माहिलपुर – सिविल अस्पताल माहिलपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के व जैजों रोड पर शरारती तत्वों द्वारा दीवारों पर लाल रंग से लिखे देशविरोधी नारे लिखने की सूचना मिलते माहिलपुर पुलिस को हाथों पैरो की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मरीज की जान बचाने के लिए अपनी जान लगा देना ही एम्स की संस्कृति, इसलिए संस्थान की गुणवत्ता और संकाय की क्षमता के साथ कोई भी समझौता नहीं : जगत प्रकाश नड्डा 

बिलासपुर :   बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित परिसर में विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  और...
Translate »
error: Content is protected !!