ककीरा-कटलू संपर्क सड़क के उन्नयन कार्यों पर व्यय होंगे 8 करोड़ : पर्यटन के लिहाज से विकसित होगा खिरडीधार क्षेत्र – कुलदीप सिंह पठानिया

by

आपदा प्रभावित सात परिवारों को 9 लाख 40 हजार राशि के स्वीकृति पत्र वितरित
चंबा, 9 सितंबर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बगढार के खिरडीधार क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा ।
वे आज छिंज मेला खिरडीधार के दूसरे आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए बोल रहे थे ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप विभिन्न साहसिक पर्यटन गतिविधियों को शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
प्राकृतिक आपदाओं के कारण भटियात विधानसभा क्षेत्र में हुए भारी नुकसान को लेकर कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बेघर हुए लोगों को प्रदेश सरकार विभिन्न आवास योजनाओं से लाभ प्रदान करेगी ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चूंकि प्रदेश में अधिकांश क्षेत्र वन भूमि की श्रेणी में आता है। ऐसे में बेघर और भूमिहीन हुए लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने भूमि उपलब्ध करवाने की बात भी कही है ।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में इसे लेकर नई नीति निर्धारण आवश्य करेगी ।
विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शॉल- टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजकों को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए 31 हजार रुपए की राशि सहयोग स्वरूप देने की घोषणा की ।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत तारागढ़ के भड़ेला गांव, ग्राम पंचायत चलामा के कमलाडी गांव, मग्नूह गांव, लधेयां, कस्बा ककीरा का प्रवास कर आपदा से प्रभावित सात परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में 9 लाख 40 हजार राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने वडिगीं गांव में लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए लिंक रोड ककीरा से कटलू तक संपर्क सड़क के उन्नयन कार्यों को जल्द शुरू करने का आश्वासन भी दिया । उन्होंने कहा कि इस संपर्क सड़क के उन्नयन कार्यों पर 8 करोड़ की राशि व्यय होगी तथा इसे एक साल की समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ककीरा- कटलू संपर्क सड़क को विस्तार देकर कटोरी-बंगला के के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 ए के साथ जोड़ा जाएगा ।
एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी तरुण मल्होत्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर,विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, सदस्य जिला परिषद पवन टंडन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एग्रीस्टैक से डिजिटल हो रही खेती, ऊना के 41 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े

मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण को मिली नई गति रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जुलाई. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कृषि क्षेत्र में तकनीक आधारित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त : हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद एएम नाथ। शिमला/श्रीनगर : बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज का प्रदर्शन : सुक्खू सरकार पर लगाया लीपापोती का आरोप

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के खिलाफ शुरू हुए विरोध की चिंगारी अब पूरे सूबे में फैल चुकी है। आज पूरे हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज सड़क पर उतरकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का DC राघव शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

खड्ड में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ ऊना, 20 सितम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के माध्यम से राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!