सांसद मनीष तिवारी ने किया गांव लोधी माजरा का दौरा : पंचायत घर का किया उद्घाटन, फुटबॉल खिलाड़ियों से भी मुलाकात की

by

रूपनगर, 11 सितंब: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांव लोधी माजरा का दौरा किया गया। जिन्होंने इस दौरान पंचायत घर का उदघाटन करने सहित फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की और पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि खेल हमें तंदुरुस्त बनाते हैं और युवाओं को नशे से दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात करके उनका हौसला बढ़ाया और देश व दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करने को कहा। इसी तरह, उन्होंने गांवों में मूलभूत विकास की जरूरत का जिक्र करते हुए कहा कि गांवों में विकास के बगैर देश की तरक्की संभव नहीं है। उनकी ओर से अपने संसदीय कोटे में भी गावों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया और हमारे वातावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसे संभालने की अपील भी की।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, इंडिया यूथ कांग्रेस के महासचिव बरिंदर ढिल्लों, सरपंच अजमेर सिंह, दलीप सिंह, दर्शन सिंह सरपंच बलावरपुर, मास्टर अवतार सिंह, मास्टर जगतार सिंह, वीरेंद्र कुमार पंच, लखबीर सिंह पंच, डॉ बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, गुरमुख सिंह बनवैत, गुरदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, सर्बजीत सिंह हुंदल, सरबजीत सिंह पार्षद ब्लॉक प्रधान कांग्रेस, नरेंद्र सिंह ऑस्ट्रेलिया दी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता का डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल : बीजेपी ने कर दिया आउट

देश में कई राजनेताओं के अश्लील वीडियो सामने आना आम बात हो गई है. अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शादी में एक डांसर के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवविवाहिता ने ऑनलाइन मंगवाया हथौड़ा और कंडोम…. पति को हुआ हत्या का शक ; जासूस ने खोली पत्नी की अय्याशी की पोल!

देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों का एक ऐसा ड्रामा सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं! शादी, जासूसी, होटल में प्रेमी के साथ रंगरलियां और फिर रिश्ते का अंत-ये कहानी है गुरुग्राम...
article-image
पंजाब

युवक को 1 करोड़ 90 लाख का चूना : लड़की ने भेजी थी फ्रैंड रिक्वेक्ट, फेसबुक पर दोस्त बनाना पड़ा भारी

फतेहगढ़ साहिब। शेयर मार्केट ट्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख 26 हजार 300 रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

हरजोत बैंस के कनाडा दौरे पर हाईकोर्ट में सवाल : एक ही समय में कनाडा और पंजाब-दिल्ली में कैसे रहे?

जनहित याचिका पर पंजाब सरकार से जवाब तलब; याचिकाकर्ता ने विदेश यात्रा की मंजूरी और करीब 3 लाख रुपए के टिकट भुगतान की जांच की मांग की चंडीगढ़, 11 सितंबर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!