कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की हत्या के मुख्य आरोपी शूटर हैरी : दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़। पंजाब के नकोदर के गांव मल्लियां में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की हत्या के मुख्य आरोपी शूटर हैरी को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। शूटर हैरी पर आरोप है कि उसने 14 मार्च 2022 को पंजाब के इंटरनेशनल सर्किल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी और इस वारदात के बाद वह फरार हो गया था। सूत्रों के अनुसार हैरी को उसके साथी गैंगस्टर कौशल से पूछताछ के आधार पर ट्रैप लगाकर दबोचा गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा हैरी से पूछताछ पूरी करने के बाद पंजाब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। पंजाब पुलिस हैरी से उक्त हत्याकांड के दो अन्य फरार आरोपियों पुनीत और लल्ली के बारे में पूछताछ करेगी।
पिछले साल 14 मार्च को कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की नकोदर के गांव मल्लियां में पांच हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। शाम करीब 6 बजे हुई इस वारदात के समय संदीप इस गांव में एक कबड्डी मैच देखने पहुंचे थे और हमलावरों ने मैच के दौरान ही अंधाधुंध फायरिंग करके संदीप की हत्या कर दी। इस मामले में कनाडा में छिपे अमृतसर के सनोवर ढिल्लों, मलयेशिया में छिपे सुखविंदर सिंह दुनोके उर्फ सुक्खा सिंह, जालंधर हाइट्स से गिरफ्तार कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा और अमेरिका निवासी सब्बा खियाड़ा नामजद हैं।
इस पूरे मामले का खुलासा जेल में बंद गैंगस्टर फतेह से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में हुआ था, जिसने उक्त आरोपियों के नाम बताए थे। गैंगस्टर फतेह ने पुलिस को बताया था कि सनोवर ढिल्लों के कहने पर अमित डागर, कौशल चौधरी, जगजीत सिंह, लक्की पटियाल और सुक्खा दुनेके ने शूटरों का इंतजाम किया। इसके बाद शूटरों को अमृतसर के प्रीतम एनक्लेव में पनाह दी गई, जहां से पुलिस ने बाद में एक 12 बोर की राइफल और 18 कारतूस बरामद किए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम के दौरान 27 लाख अभिभावकों ने लिया हिस्सा : पंजाब शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की राह पर : मान

नंगल :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के कारण मंगलवार को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम के दौरान...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटों की गड्डियां उछालते हुए दिखाया अमीरी का रौब : नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा

देहरादून :  भोगपुर के शीला चौकी मार्ग पर गुरुवार शाम नशे में धुत युवाओं का आपस में जमकर हंगामा हुआ, जिसमें तीन वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही शराब में धुत युवक व युवतियों...
article-image
पंजाब

बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम के अंतर्गत लड़कियों के सर्वागीण विकास के लिए किए जाएंगे अलग-अलग कार्यक्रम :कुपोषण को जड़ से खत्म करना ही पोषण माह का मुख्य उद्देश्य: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई पोषण माह, मिशन इंद्रधनुष व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रोग्रामों संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक मिशन इंद्रधनुष से संबंधित पैंफलेट किया जारी होशियारपुर, 04 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाई किसानों की आवाज; किसानों को अन्नदाता बताने वाली सरकार द्वारा उन पर आंसू गैस और रबड़ बुलेट्स बरसाने की निंदा की

चंडीगढ़, 17 दिसंबर: चण्डीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में किसानों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए, केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। लोकसभा में संबोधन के...
Translate »
error: Content is protected !!