फर्जी आईपीएस अधिकारी को धर्मशाला पुलिस ने किया गिरफ्तार : आरोपी के कब्जे से कार, बाइक, पिस्टल का कवर, पासपोर्ट, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस सेट बरामद

by

धर्मशाला : धर्मशाला पुलिस ने खनियारा में एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी बनकर आरोपी खनियारा में किराये के मकान में रह रहा था।
जानकारी मुताबिक खनियारा क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक फर्जी आईपीएस बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विवेक निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। आरोपी विवेक करीब एक वर्ष से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रह रहा था।
वहीं पुलिस टीम की ओर खनियारा में दी गई दबिश के दौरान आरोपी के कब्जे से गुजरात नंबर की कार और बाइक, पिस्टल का कवर, पासपोर्ट, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस सेट भी बरामद किए हैं। उसने अपनी कार पर गवर्नमेंट इंडिया तक लिखवाया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अक्षित वालिया निवासी गाहलियां के कैफे में कुक था। जब अक्षित को उस पर शक हुआ तो उसने पुलिस को इस बाबत सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने नगर निगम धर्मशाला के तहत खनियारा क्षेत्र में आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस को अक्षित वालिया ने शिकायत की थी। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 की मौत : पंजाब के मोगा से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही पिकअप गाड़ी चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला-चामुंडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पंजाब के मोगा से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक पिकअप वाहन इक्कू मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के जिम में अंधाधुंध फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी… इलाके में दहशत

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के बाहरी इलाके पश्चिम विहार में एक जिम में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन्य जीव तस्करी गिरोह से जुड़े अपराधियों को भेजा न्यायिक हिरासत : वन्य जीवों व उनके अंगों की तस्करी कानूनन दंडनीय अपराध : डीएफओ रजनीश महाजन 

एएम नाथ। चम्बा :  वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत  गत 27 मई को गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड व जांच पूरी होते ही चंबा जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उरनी ढांक में टूटा बैली ब्रिज : डंपर सहित नीचे गिरा वाहन… किन्नौर में बड़ा हादसा टला, पुल ध्वस्त होने के बावजूद चालक सुरक्षित

बैली ब्रिज टूटने से NH-05 प्रभावित, प्रशासन ने खोला वैकल्पिक मार्ग एएम नाथ। किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब उप-तहसील टापरी के अंतर्गत उरनी...
Translate »
error: Content is protected !!