मोटे अनाज के महत्व बारे लोगो को किया जागरूक : चलोला-3 में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

by

ऊना, 12 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत बसाल के तहत आंगनवाड़ी चलोला-3 में पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्ग को जागरूक बनाने के उद्देश्य से 30 सितम्बर तक पोषण माह मनाया जा रहा है जिसमें “पोषण भी पढाई भी” तथा मोटे अनाज की महत्वता के बारे में लोगांे को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जन प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त नशे के दुष्प्रभावों बारे भी विस्तृत जानकारी दी।
आयुर्वैदिक चिकित्सक नीरू शर्मा ने कहा कि गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशुओं को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने सभी को निरोग रहने के लिए योग के महत्व के बारे में अवगत करवाया।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता गुरदेव सिंह ने मोटे अनाज के लाभों बारे विस्तार से जानकारी दी तथा लोकल मौसमी फलों व सब्जियों के सेवन का आह्वान किया।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक निर्मला देवी, ऐएलएमएससी प्रधान कीर्ती देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुरेंद्र कौर, सुरक्षा देवी, वीना रानी, शकुंतला देवी, रमेश कुमारी, निशा, कमलेश कुमारी, कमलेश देवी, सुखविंदर कौर, सोमा देवी व अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अय्याश प्रोफेसर ने 20 साल में 30 से ज्यादा छात्राओं का किया यौन शोषण : पॉर्न साइट पर करता था अपलोड

हाथरस। बागला डिग्री कालेज के प्रोफेसर के मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि ज्यादातर वीडियो कालेज की छात्राओं के हैं। कई वीडियो उसने पोर्न साइट पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र को खत्म करना , आने वाले समय में चुनाव ही न हों, ऐसी व्यव्स्था लाने का भाजपा द्वारा रचा जा रहा षड्यंत्र : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ : मंडी । लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भी चुनावी रार चालू हो गई है। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित होने के अगले दिन ही विक्रमादित्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होटल में ऐसी शर्मनाक हालत में मिली लड़कियां, किसी को चेहरा भी नहीं दिखा पाईं

उदयपुर :  राजस्थान में वेनिस सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर शहर जहां पर्यटन के मामले में प्रदेश में सुर्खियों में रहता है। वहीं अब यहां होटलों में अवैध काम भी हो रहे हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर के गर्भगृह में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चढ़ाए फूल

 अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!