क्वालिटी कंट्रोल के दो पद, लेथ मशीन के पांच पद व फिटर हेल्पर के दो पद भरे जाएंगे : एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा, मुबारिकपुर में

by

ऊना, 13 सितम्बर – मैसर्ज़ एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा मुबारिकपुर अम्ब द्वारा 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय अम्ब में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में क्वालिटी कंट्रोल के दो पद, लेथ मशीन के पांच पद व फिटर हेल्पर के दो पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्वालिटी कंट्रोल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मकैनिकल में डिप्लोमा और दो साल का अनुभव तथा मासिक वेतन 13 से 15 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। लेथ मशीन के पदों हेतू 10वीं/आईटीआई व संबंधित श्रेणी में डिप्लोमा व 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। हेल्पर फिटर पद के लिए फिटर में आईटीआई तथा मासिक वेतन 11,250 रूपये निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ कॉलोनी में सत्ती ने 15 परिवारों को दी 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ कॉलोनी में 15 परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि...
हिमाचल प्रदेश

चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के दिए टिप्स : हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम: एसडीएम

धर्मशाला, 31 जुलाई। युवाओं को चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के टिप्स दिए गए। इस बाबत सोमवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से एक दिवसीय चीड पत्ती हस्त शिल्प उत्पाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्मारक विवाद में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री : अटल जी का संस्कार होना होता तो- यहां पर राजनीति हो रही

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके स्मारक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।  कांग्रेस की मांग ही जहां अंतिम संस्कार हो वहीं पर स्मारक बने। गृह मंत्रालय ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की : जिला में सड़कों के निर्माण और विस्तार पर 591 करोड़ रुपये व्यय किए, सरकार चंबा जिला के प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। चंबा :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार सायं चंबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस  अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते...
Translate »
error: Content is protected !!