युवक को कार से रौंदा, मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियारों से काट कर की हत्या, तीन बहनों का इकलौता भाई था

by

बठिंडा : अर्जुन नगर में पेंट का काम करके घर लौटे युवक को कार सवार उसके घर से बुलाकर साथ ले गए, थोड़ी दूरी पर ही उसे पहले अपनी कार से रौंदा और फिर उनके साथ आए मोटरसाइकिल सवारों ने सड़क पर पडे़ युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कैनाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी और नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मृतक आकाश बंसल अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। आकाश के माता-पिता बुजुर्ग हैं और घर पर ही रहते हैं।
मृतक आकाश बंसल के कजिन हेमंत ने बताया कि आकाश बंसल पेंट का काम करता था। शुक्रवार देर रात को वह अपने काम से घर आ गया था। उसके थोड़ी देर बाद ही कार सवार कुछ युवक उसे घूमने का कहकर साथ ले गए। घर से थोड़ी दूरी पर कार सवार युवकों ने पहले आकाश को अपनी कार से रौंद दिया। इसके बाद कार सवारों के साथ आए बाइक सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से आकाश की हत्या कर दी। हेमंत ने बताया कि जैसे ही उनको घटना के बारे में पता लगा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया।
थाना कैनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना कैनाल के इंस्पेक्टर पारस चहल का कहना था कि मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना के नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महंगाई को नकेल डालने के लिए सीपीआईएम ने वर्करों को किया लामबंद

गढ़शंकर : गांव दारापुर, दोणोवाल खुर्द में सीपीआईएम की अगुवाई में बैठकें आयोजित की गईं। जिनकी अगुवाई जोगेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह एवं सीपीआईएम के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू ने की। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

झोटा हत्याकांड: 12 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं, पिता ने एसएसपी के तबादले की मांग उठाई

सीएम भगवंत मान और डीजीपी के इस्तीफे पर अड़ी एक्शन कमेटी; पिता ने पुलिस की भूमिका पर जताया संदेह, मानसा में मेडिकल स्टोरों पर सीबीआई की छापेमारी मानसा। नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पपीते की चाय का सेवन यूरिक एसिड की समस्या से अब दिलाएगा निजात

चंडीगढ़ : रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने से पैर की उंगलियों, घुटनों और एड़ी में तेज दर्द रहने की समस्या हो जाती है। यूरिक एसिड हमारे हाथों और पैरों के जोड़ों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ख़ुदकुशी : गुर सेवा कालेज पनाम में बीएससी नर्सिंग के विधार्थी ने पंखे से लटक कर की ख़ुदकुशी

गढ़शंकर । गुर सेवा कालेज पनाम में कल देर शाम एक विधार्थी ने हॉस्टल में आपने कमरे में पंखे से लटक कर ख़ुदकुशी कर ली। हालांकि ख़ुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चला।...
Translate »
error: Content is protected !!