नेरी में लोगों को बताए मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के दुष्प्रभाव: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरुकता शिविर

by

हमीरपुर 17 सितंबर। मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के खिलाफ आम लोगों को जागरुक करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत नेरी में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने पंचायतवासियों को मलबे की अवैध डंपिंग के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए बनाए गए विभिन्न नियमों एवं अधिनियमों से भी लोगों को अवगत करवाया।
अनीश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में इस समय कई बड़ी सड़क परियोजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, भवनों तथा अन्य प्रोजेक्टों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इन परियोजनाओं से निकलने वाले मलबे की डंपिंग के लिए पहले से ही स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनके अलावा आम लोग भी अपने मकान इत्यादि के निर्माण के लिए खुदाई करते हैं। अगर इन सभी निर्माण कार्यों से निकलने वाले मलबे की सही एवं वैज्ञानिक ढंग से डंपिंग न हो तो इससे स्थानीय निवासियों तथा पर्यावरण का काफी नुक्सान हो सकता है। हाल ही में प्रदेश में आई आपदा में भी इसके दुष्प्रभाव देखने को मिले हैं।
अनीश कुमार ने बताया कि इसी के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सभी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरणों को जागरुकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत नेरी मंे भी शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन अपने घरों से निकलने वाले कूड़े का भी सही ढंग से निष्पादन करना चाहिए।
इस अवसर पर अनीश कुमार ने लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता योजना, मोटर वाहन अधिनियम, नशे की समस्या, अदालतों में लंबित मामलों के आपसी सहमति से निपटारा करवाने और कई अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां भी दीं।
शिविर के दौरान एसडीएम मनीष कुमार सोनी और जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह ने भी लोगों को विभिन्न नियमों-अधिनियमों के प्रति जागरुक किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में चिट्टा के बढ़ते प्रकोप और निजी पुनर्वास केंद्रों में हिंसा पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नशे के खिलाफ पुनर्वास के लिए एक भी डेडीकेटेड वार्ड नहीं : जयराम ठाकुर निजी पुनर्वास केंद्र अराजकता और अत्याचार से कर रहे नशे के शिकार लोगों का इलाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिटाके मशरूम को पहचान दिलाने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम: कुमुद सिंह

  धर्मशाला, 05 जनवरी। कृषि निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि शिटाके मशरूम के उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्रीय मेलों प्रदर्शनियों, शीतकालीन ग्रीष्मकालीन उत्सवों के माध्यम से शिटाके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शास्त्री व भाषा अध्यापकों के दिव्यांग श्रेणाी में भरे जाने वाले पदों हेतू काउंसलिंग 3 जुलाई को

ऊना, 17 जून – शास्त्री और भाषा अध्यापक की दिव्यांग श्रेणी के पदों हेतू काॅउंसलिंग 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिमला विंटर कार्निवल–2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने शिमला विंटर कार्निवल–2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी...
Translate »
error: Content is protected !!