मेलों से बढ़ता है समाज में समरसता व सौहार्द, इन्हें सहेज कर रखना हम सब का नैतिक कर्तव्य – डाॅ. शांडिल

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इन्हें सहेज कर रखना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओच्छघाट में आयोजित छिंज मेले को संबोधित कर रहे थे।
डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि मेले प्राचीन समय से ही मिलने-जुलने का केन्द्र रहे हैं। मेले देश की एकता और अखण्डता को भी मज़बूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि स्थानीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे मेलों की परम्परा को टूटने न दें। उन्होंने कहा कि मेले एवं त्यौहार युवा पीढ़ी को इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी देने का साधन भी है। उन्होंने कहा कि मेले ठोड़ा, कुश्ती एवं कबड्डी जैसे पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने में भी सहायक रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेलों के माध्यम से जहां समाज में समरसता व सौहार्द बढ़ता है, वहीं भाईचारे की भावना को भी बल मिलता है। आज के इस दौर में मेलों के महत्व को बनाकर रखना बड़ी चुनौती है, इसके बावजूद प्रदेश के लोगों ने अपनी प्राचीन परम्पराओं को संजो कर रखा है, जोकि खुशी की बात है।
श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में पहली बार इतनी बड़ी आपदा आई है। इस विकट परिस्थिति में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी क्षमता से बढ़कर अपने संचित धन से 51 लख रुपए की राशि आपदा राहत कोष में अंशदान के रूप में दान देकर अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी अपनी क्षमता अनुसार आपदा राहत कोष में धनराशि दान दें ताकि आपदा प्रभावित लोगों को राहत प्रदान की जा सके।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री द्वारा इस अवसर पर मेला मैदान निर्माण के लिए 05 लाख रुपए, मुख्य सड़क से मेला मैदान तक एंबुलेंस मार्ग के लिए 02 लाख रुपए तथा लांडो सड़क निर्माण के लिए 02 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
इससे पूर्व ज़िला परिषद सदस्य मनोज वर्मा, जोगेंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान पूनम शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
मेले के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता, कुश्ती तथा स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। कबड्डी प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
माँ भगवती मेला समिति ओच्छघाट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपए की राशि का चेक दान दिया।
स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मेला मैदान की आधारशिला रखी।
स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों की मांगों पर विचार कर प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य मनोज वर्मा, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के समिति के अध्यक्ष अंकुश सूद, नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, मनोनीत पार्षद रजत थापा व विनेष धीर, बीडीसी सदस्य अनीता और आशीष शर्मा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत सनहोल के प्रधान कुसुम ठाकुर, ग्राम पंचायत ओच्छघाट के प्रधान रवि जोशी, मेेला समिति के प्रधान विक्रम शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में चमत्कारी परिणाम आयेंगे और भाजपा चारों लोकसभा की सीट हारेगी : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। नालागढ़ : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए नालागढ़ में हरदीप बाबा द्वारा आयोजित जनसभा में कहा कि इस बार भाजपा को अनेक राज्यों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परमपावन दलाईलामा धर्मशाला की शान, इनका साथ हिमाचल के लिए गर्व की बात : सुधीर शर्मा

मकलोडगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की मौजूदगी में धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय शुरू, बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को मिले गिफ्ट म्यूजियम में सजे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए बने आकर्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर करेंगे विचार – कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध करेंगे कि राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाए। यह सत्र कैमरा प्रोसिडिंग में हो सकता है।  विधानसभा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां वुमन फेडरेशन की कार्यप्रणाली देख प्रभावित हुए डीसी राघव शर्मा

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज स्वां वुमन फेडरेशन के कार्यालय तथा बढ़ेडा स्थित मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह पुराना होशियारपुर रोड पर सोसाइटी के कार्यालय गए और फेडरनेशन...
Translate »
error: Content is protected !!