‘मीट और मिंगल (आरंभ) समारोह’ का आयोजन : मुनिंदर कुमार को मिस्टर फ्रेशर और इशिता अरुण को मिस फ्रेशर चुना गया

by

होटल प्रंबधन संस्थान में आयोजित किया गया समारोह
हमीरपुर 18 सितंबर। होटल प्रंबधन संस्थान हमीरपुर में ‘मीट और मिंगल (आरंभ) समारोह’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस समारोह का उद्देश्य संस्थान के नए और वरिष्ठ छात्रों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और मेल-मिलाप को बढ़ाना है। इस समारोह में एडीसी हमीरपुर एवं संस्थान के प्रधानाचार्य जितेंद्र सांजटा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
उन्होंने दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों सहित संस्थान के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जितेंद्र सांजटा ने कहा कि वे जीवन में अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि मेहनत के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
एडीसी ने नए विद्यार्थियों को संस्थान के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और कहा कि इस संस्थान से निकले कई युवा आज विश्व भर में कई बड़ी कंपनियों में कार्य कर रहे हैं। संस्थान के प्रशिक्षुओं ने देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
इससे पहले संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा समारोह के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इशिता, शगुन, तरुण, प्रांजल, विनय और अन्य विद्यार्थियों ने पारंपरिक हिमाचली लोकनृत्य नाटी प्रस्तुत की। इसके अलावा पंजाबी भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर आयोजित मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में मुनिंदर कुमार को मिस्टर फ्रेशर और इशिता अरुण को मिस फ्रेशर चुना गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीबीएनडीए लैंड पूलिंग पॉलिसी से बुनियादी ढांचे के विकास को मिलेगा बढ़ावाः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) लैंड पूलिंग पॉलिसी-2025 आरम्भ की है। इसका मुख्य उद्देश्य सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में संगठित और सतत् विकास को बढ़ावा देना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉन्स्टेबल संग अश्लील वीडियो केस : डीएसपी के बर्खास्तगी के आदेश को रद्द , कोर्ट का जानिए आदेश

राजस्थान में महिला कॉन्स्टेबल और उसके बेटे के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बर्खास्त किए गए डीएसपी हीरालाल सैनी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने हीरालाल सैनी के बर्खास्तगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योग से निरोगी जीवन का संदेश, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बद्दी, 21 जून (तारा) , नगर निगम बद्दी के वार्ड-8 स्थित अमरावती के जीएस रिजॉर्ट में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। किशोर योगा एकेडमी एवं श्री हरिओम योग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में जल शक्ति योजनाओं से सुदृढ़ हो रहा आधारभूत ढांचा : बीते 3 वर्षों में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज पर खर्चे 100 करोड़, 1.17 लाख से अधिक लोग हो रहे लाभान्वित

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। चिंतपूर्णी , 9 जनवरी। श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!