टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत आयोजित होगी गतिविधियां –DC अपूर्व देवगन

by

अभियान के तहत 13 मुख्य कार्य बिंदुओं का होगा प्रभावी क्रियान्वयन
2 अक्टूबर को ग्राम सभा बैठकों में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियां होंगी प्रस्ताव का हिस्सा
तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर वेंडिंग लाइसेंस के दिए निर्देश
चंबा ,20 सितंबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 31 दिसंबर तक श्रृंखलाबद्ध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।
वे आज टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा टीबी मुक्त पंचायत को लेकर तैयार किए गए 13 मुख्य कार्य बिंदुओं के क्रियान्वयन के पश्चात जनवरी 2024 में प्रत्येक ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए निर्धारित मानकों का मूल्यांकन किया जाएगा तथा 24 मार्च को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए ज़िला स्तर पर समारोह का भी आयोजन होगा।
उपायुक्त ने ग्राम पंचायत स्तर पर क्षय रोग उन्मूलन को लेकर प्रभावी जागरूकता एवं जानकारी गतिविधियों के आयोजन को लेकर निर्देशित किया।
उन्होंने यह निर्देश भी दिए की निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
अपूर्व देवगन ने कहा कि चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में पंचायती राज प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में टीबी मुक्त पंचायत अभियान को लेकर सभी पंचायती राज प्रतिनिधि विभाग का हर संभव सहयोग करें ।
इस दौरान ज़िला में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश तंबाकू नियंत्रण प्रगामी केंद्र (कैच) द्वारा ज़िला स्तर पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की गई । उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठकों में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों को प्रस्ताव का हिस्सा बनाया जाए।
उपायुक्त ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर वेंडिंग लाइसेंस जारी करने के लिए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।
कार्यशाला में ज़िला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, पंचायत समिति अध्यक्ष तीसा कौशल्या देवी, पंचायत समिति अध्यक्ष सलूणी कंगना सेठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा, ज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी भागीरथ, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. करण हितेषी, कैच परियोजना समन्वयक डॉ. साक्षी, डॉ. ऐश्वर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के दृष्टिगत आज समारोह स्थल का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की अध्यक्षता में साडा की बैठक का आयोजन : साडा के अंतर्गत जिला में शोघी (आमोद), कुफरी, घनाहट्टी एवं दुर्गापुर तक का क्षेत्र आता

शिमला, 13 फरवरीः उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने साडा के कार्य क्षेत्र एवं विभिन्न नियमों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी चुनाव : नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 43 नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  मंडी, 02 मई। नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस ऑपरेशन का पांचवां दिन : पुलिस अभी भी खाली हाथ, राजस्थान सीमा पर चोकसी , माता से पूछताछ की तो अमृतपाल सिंह की पत्नी से भी सवाल जवाब

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस का ऑपरेशन लगातार पांचवें दिन भी जारी है। लेकिन पुलिस अभी भी खाली हाथ है। उधर राजस्थान सीमा के रास्ते से...
Translate »
error: Content is protected !!