आतंकी ट्रेनिंग कैम्प को फंडिंग; आतंकवादी था हरदीप सिंह निज्जर : सांसद रवनीत सिंह

by

चंडीगढ़ :कनाडा में भारत पर हमले की साजिश, आतंकी ट्रेनिंग कैम्प को फंडिंग, आतंकवादी था हरदीप सिंह निज्जर। यह ब्यान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा में कनाडा के प्रधानमंत्री को लेकर दिया था।
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि कई गुरुद्वारे ऐसे हैं, जो पन्नू और निज्जर जैसों के कब्जे में हैं। वहां से लाखों डॉलर और पाउंड वो जो चढ़ावा चढ़ता है वो ट्रूडो की पार्टी को जाता है। इनके मंत्रियों को जाता है। वहां मौजूद सारे हिंदुस्तानियों को उनको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। दरअसल कनाडा के पीएम जब जी 20 सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आए थे, तब पीएम मोदी ने खालिस्तान को लेकर खरी-खरी सुना दी थी। जिसके बाद ट्रूडो जब कनाडा पहुंचे तो उन्होंने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का शक जता दिया और एक राजनयिक को देश छोड़ने का फरमान भी जारी कर दिया। जिसका भारत की ओर से कड़ा विरोध किया गया और भारत ने भी एक राजनयिक को निकाल दिया। इसके बाद भारत-कनाडा के बीच के संबंध खराब हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) की और से श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई ठंडे व मीठे पानी की छबील

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / पंचकुला: अग्रवाल सेवा ट्रस्ट पंचकुला की और से माता मनसा देवी मंदिर मे दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के लिएमाता मनसा देवी मंदिर के प्रांगण मे ठंडे व मीठे पानी...
article-image
पंजाब

DA को लेकर पंजाब सरकार का दावा : कर्मचारी देश में सबसे ज्यादा वेतन पाने वालों में….चीमा बोले- वेतन-भत्तों पर राजस्व का 51% खर्च, सरकार ने अब तक 4,500 करोड़ रुपये का बकाया चुकाया

चंडीगढ़। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को सरकार के तीन मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और डॉ. बलजीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...
article-image
पंजाब

आनलाईन र्कोसज के लिए खालसा कालेज में स्थापित किया अैनीपेटेल लोकल चैप्टर

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मोमोरियल खालसा कालेज में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में एमएचआरडी के तहत आन लाईन र्कोसज के लिए सवैअम अैनीपीटेल लोकल चैप्टर स्थापित किया गया। यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब

22 को अग्रवाल भवन में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : अग्रवाल सभा की ओर से 22 सितंबर को अग्रवाल भवन, महाराजा अग्रसेन रोड (हरियाना रोड), होशियारपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जानकारी देते हुए प्रधान सुरिंद्र कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!