घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू : विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

by

शाहपुर, 24 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत रावमापा घरोह में रैत जोन तथा डुगियारी में कांगड़ा जोन की अंडर 19 छात्रों की तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रैत जोन के 23 स्कूलों की 325 छात्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो -खो ,बैडमिंटन तथा वॉलीबाल में छात्राएं अपना अपना हुनर दिखाएंगी।
इस अवसर पर विधायक केवल पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेलों से जीवन में अनुशासन, धैर्य तथा नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा खेल मैदान निर्मित करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है ताकि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।घरोह में शिक्षा के क्षेत्र में हाई स्कूल घरोह को बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से करवाया था।आज अगर देश मे सबसे पढ़ी लिखी विधानसभा है तो हिमाचल प्रदेश की विधानसभा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगर देश मे सबसे बड़ा फैसला लिया है तो प्रदेश के कर्मचारियों को ओपीएस दिया।आज केंद्र की सरकार हिमाचल प्रदेश सरकार को सहयोग देने में अपने हाथ पीछे खींच रही है।ये केंद्र सरकार अपने हाथ प्रदेश सरकार के लिए नही बल्कि प्रदेश के कर्मचारियों के हितों को मारने का काम कर रही है
उन्होंने इस अवसर पर घरोह स्कूल के नए भवन के लिए जो एस्टीमेट बनाया है उसके आधार पर धन स्वीकृत करके भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य निशा डोगरा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। जबकि घरोह के कांग्रेस नेता रणदीप राणा एवं प्रधानाचार्य निशा डोगरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रणदीप राणा ,सादिक खान, रमेश ठाकुर,मदन ठाकुर उप प्रधान,सुभाष चंद एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ,आयुष ठाकुर,काला, पुनीत कुमार,प्रदीप बलोरिया, मदन कुमार,सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, डीपी,पीईटी, स्थानीय स्कूल का समस्त स्टाफ,बच्चों के अभिभावक , स्थानीय अन्य गणमान्य लोग तथा स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में यूजी और पीजी में खाली रह गई सैंकड़ों सीटें …अब ओपन दाखिले का मौका

एएम नाथ । धर्मशाला, 03 अगस्त :  केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में विभिन्न स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा और अन्य कोर्स में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अब ओपन दाखिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल नहीं, मित्र मंडल चला रही है सरकार

एएम नाथ । शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस समय भारी अस्थिरता और भय के माहौल में काम कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शूटर ने डिप्टी सीएम अग्निहोत्री और एमएलए कालिया से अब मांगी माफी, कहा- गलती से…मेरी गलती के लिए मेरे को माफ कर दिया जाए

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । ऊना : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट के एमएलए राकेश कालिया को जान से मारने की धमकी देने वाला शार्प शूटर ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस : होशियारपुर जिले में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत- दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुकेरियां, दसूहा, गढ़दीवाला से होते हुए गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा पहुंचा नगर कीर्तन -22 नवंबर को भूंगा, हरियाना, भीखोवाल, होशियारपुर, चब्बेवाल, माहिलपुर व गढ़शंकर होते हुए श्री आनंदपुर साहिब होगा रवाना -इतिहास में पहली...
Translate »
error: Content is protected !!