टौणीदेवी में आंगनवाड़ी के 15 पदों के लिए आवेदन 19 अक्तूबर तक : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 4 और सहायिका के 11 पदों के लिए साक्षात्कार 31 अक्तूबर को

by

दोनों पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक की 12वीं पास स्थानीय महिलाएं कर सकती हैं आवेदन
हमीरपुर 25 सितंबर। बाल विकास परियोजना टौणीदेवी के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों मेें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल खाली 15 पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से 19 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र दिम्मी-1, बड़ोह, कौहीं और खनसन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इनके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र ब्रहमणी, भरनांग, पौहंज, दाड़ी, मतलाणा, स्वाहल, धरोग, सेर, झनिक्कर, गाहरा और ठाना लोहारां में आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की निवासी 18 से 35 वर्ष तक की महिलाएं उक्त पदों के लिए पात्र होंगी। आवेदक का परिवार संबंधित आंगनवाडी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज परिवारों की सूची में शामिल हो तथा परिवार में उसका नाम भी दर्ज हो।
अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। यदि कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतू आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसे आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना से छूट मिलेगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण के साथ और आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित 19 अक्तूबर सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी में जमा करवा सकती हैं।
निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों का सत्यापन, चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार 31 अक्तूबर सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी में होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस दिन अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी में संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आमदनी में वृद्धि : किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा

लोकगीतों के माध्यम से बताई सरकार की योजनाएँ ऊना : 11 सितंबर : सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों पूवी कलामंच, टब्बा और आरके कलामंच, चिंतपूणी के कलाकारों ने विभागीय विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज ने किया निर्माणाधीन पलानी पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण 

एएम नाथ। चम्बा (भरमौर) :  पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने रविवार को निर्माणाधीन पलानी पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस कार्य को जल्दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी गहलोत ने दिया इस्तीफा इस्तीफा : शीशमहल’ और यमुना का किया जिक्र, कहा- और कोई नहीं बचा था विकल्प

दिल्ली की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है. आम आदमी पार्टी की  सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने आप से रिजाइन करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान , निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित : डीसी हेमराज बैरवा

खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट का भी करें निरीक्षण एएम नाथ। धर्मशाला, 20 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर...
Translate »
error: Content is protected !!