सीएम 29 को मंडी में लेंगे अधिकारियों की बैठक : राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के साथ पुनर्स्थापन गतिविधियों तथा सुरक्षा की दृष्टि से भविष्य के लिए उठाए कदमों का भी लेंगे ब्यौरा

by

मंडी, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 29 सितंबर को मंडी में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। इसमें वे मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा के नुकसान व उसके उपरांत के राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे पुनर्स्थापन गतिविधियों तथा जन सुरक्षा की दृष्टि से भविष्य के लिए उठाए कदमों का ब्यौरा भी लेंगे।
यह जानकारी जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने दी। वे मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विभागों की पूर्व तैयारी पर चर्चा के लिए सोमवार को बुलाई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
3 पहलुओं पर केंद्रित हो ‘पीपीटी’
अरिंदम चौधरी ने सभी विभाग प्रमुखों को मुख्यमंत्री की बैठक को लेकर पूरी तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम की समीक्षा बैठक के लिए सभी विभाग नुकसान और राहत-पुनर्वास कार्यों के पूर्ण डाटा के साथ साथ राहत राशि आवंटन के अद्यतन आंकड़े भी रखें। बैठक के लिए बनाई जाने वाली ‘पीपीटी’ (पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन) को मुख्यतः 3 पहलुओं पर केंद्रित करें। इसमें नुकसान की जानकारी, राहत-पुनर्वास को लेकर किए कार्यों का ब्यौरा तथा जन सुरक्षा की दृष्टि से आगे की योजना का उल्लेख करें।
जिलाधीश ने प्रत्येक विभाग से इन पहलुओं पर बिंदुवार ब्यौरा भी लिया।
1600 करोड़ का नुकसान
बता दें, बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदा में मंडी जिले को करीब 1600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें प्रमुख रूप से लोक निर्माण विभाग को 437.48 करोड़, जल शक्ति विभाग को 445.03 करोड़, विद्युत बोर्ड को 117.94 करोड़, कृषि को 61.41 करोड़, वन विभाग को 24.15 करोड़, बागवानी को 17.27 करोड़, स्वास्थ्य को 7.81, शिक्षा को 29.34 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल सरकार ने सभी जिलों को राहत-पुनर्वास तथा पुनर्स्थापन कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया है।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिमला के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए गंभीरता से काम करे सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, सरकार की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है हिम केयर, आयुष्मान सहित केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी तरीके से मिले प्रदेश वासियों को लाभ एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंत्रिमंडल को मंजूरी मिलेगी राजस्थान के अलवर में : जिला शिमला और कांगड़ा से मंत्रियों की संख्या तय करने को लेकर अभी पेच फंसा

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल को मंजूरी राजस्थान के अलवर में मिलेगी। 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला मंत्रियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

29 वर्षों की सेवा के बाद संयुक्त निदेशक अजय पराशर सेवानिवृत धर्मशाला में भावभीनी विदाई…. अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। धर्मशाला, 31 जुलाई: सूचना एंव जन संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक अजय पराशर आज 29 वर्षों की सराहनीय सेवा के उपरांत संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क...
Translate »
error: Content is protected !!