दुबई में गोली मारकर मार डालने की सजा प्राप्त 19 वर्षीय युवक को बचाने के घरवालों ने लगाई गुहा

by
2020 में गया था दुबई में रोजी रोटी कमाने
 माहिलपुर – सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक युवक की फ़ोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि उसे दुबई की अदालत में हत्या के मामले में गोली मारकर मार डालने की सजा सुनाई है और उन्होंने नेताओं व लोगों से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को इस सजा से बचाया जाए। इस संबंध में जब युवक के पिता तिलक राज, मां बबली वासी सरहाला जोकि
माहिलपुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले रोजों में उनका 19 वर्षीय बेटा चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी पासपोर्ट बनवाने के बाद दुबई इस लिए गया था ताकि वह अपनी तीन बहनों व माता पिता का जीवनस्तर सुधार सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान दुबई से फोन आता था और वह अपने राजीखुशी की जानकारी देते रहता था। उन्होंने रुंधे स्वर से बताया कि फिर उसका फिन आना बंद हो गया तो उसके साथियों ने उसे फोन कर बताया कि उसका झगड़ा किसी पठान से हो गया है और वह कुछ लोगों के साथ जेल में बंद है।
कर्ज उतारने के बेच दिया मकान….
तिलक राज ने कहा कि उन्होंने चरनजीत सिंह को बाहर भेजने के लिए ब्याज पर कर्ज उठाकर भेजा था और उसके पकड़े जाने के बाद कर्ज उतारने के घर बेच दिया और अपने सुसराल में रह कर जीवनयापन कर रहे है।
मां बाप का ध्यान रखना….
चरनजीत की मामी जसविंदर कौर ने कुछ दिन पहले उसने फोन पर बात करते हुए कहा कि पता नही उसका क्या होगा पर आप लोग मेरे बाद माता पिता का ध्यान रखना।
फ़ोटो….
दुबई अदालत द्वारा गोली मारने की सजा प्राप्त चरनजीत सिंह।
पत्रकारों से बात करते हुए उसके माता पिता व परिजन।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में रोडवेज बस कंडक्टर पर हमला निंदनीय : खन्ना खन्ना ने घटना का लिया कड़ा नोटिस, ऐ.डी.जी.पी. से की करवाई की मांग

होशियारपुर 4 अप्रैल : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने अज्ञात आपराधिक तत्वों द्वारा गढ़शंकर में बस कंडक्टर पर हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई करने के मामले का कड़ा नोटिस...
article-image
पंजाब

पंजाब गौवंश सेवा आयोग के चेयरमैन ने दसूहा के द ग्रेट राजीव दीक्षित गौशाला के कार्यक्रम में की शिरकत

गौवंश की सही संभाल के लिए गऊशालाओं को आत्म निर्भर बनाना जरुरी: सचिन शर्मा होशियारपुर, 09 नवंबर: पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा ने कहा कि गौवंश की सही संभाल के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 2.98 करोड़ का विदेशी चढ़ावा डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने विधानसभा में दिया जवाब : श्रद्धालुओं ने दिनार, पौंड, दिरम, डालर सहित अन्य देशों की मुद्रा में किया दान

एएम नाथ : शिमला : मंदिर न्यास माता श्री चिन्तपूर्णी जी में पिछले तीन सालों में विदेशी मुद्रा के रुप में 2,98,98,857 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर...
Translate »
error: Content is protected !!