सिख नेशनल कॉलेज बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन : बड़ी संख्या में युवाओं के कनाडा जैसे देशों को रुख करने पर सांसद मनीष तिवारी ने चिंता व्यक्त की

by

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मनीष तिवारी
बंगा, 27 सितंबर: सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा शबद गायन से की गई।
प्रिंसिपल डॉ. तरसेम सिंह भिंडर ने स्वागतीय भाषण में कॉलेज की उपलब्धियों और क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार में कॉलेज द्वारा दिए गए बेहतरीन योगदान के बारे में जानकारी दी और विद्यार्थियों से कहा कि इस संस्थान ने आपको जो कुछ भी सिखाया है, अब आप उसे मानवता को मद्देनजर रखकर समाज को बांटें।
प्रिं. जसपाल सिंह रंधावा ने कहा कि जो संस्था आपको इस मुकाम तक लेकर आई है, उससे भावनात्मक रूप से जुड़ना चाहिए।
मुख्य अतिथि श्री मनीष तिवारी ने अपने संबोधन में डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और उनसे भविष्य में खुद को समाज के एक अच्छे निर्माता के रूप में बनाने का आग्रह किया। उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं के कनाडा जैसे देशों को रुख करने पर चिंता व्यक्त की और सरकार से आग्रह किया कि वह युवाओं को यहीं पर रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान करें, ताकि हमारे युवा यहां रहकर अपने समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकें।
इसी तरह उन्होंने राज्य में पानी के लगातार गिरते जमीनी स्तर पर भी चिंता जताई और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया। सांसद ने राज्य पर लगातार बढ़ रहे कर्ज के बोझ पर भी चिंता व्यक्त की, जिसका भुगतान आने वाले भविष्य में इन युवाओं को करना पड़ेगा। उन्होंने उच्च शिक्षा के बेहतर भविष्य के लिए कॉलेज को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।
कर्नल (रिट.) जसमेर सिंह बाला ने कहा कि सिख नेशनल कॉलेज क्षेत्र की गौरवशाली संस्था है, जिसने समाज को कई प्रशासनिक अधिकारी और प्रसिद्ध खिलाड़ी दिए हैं।
कार्यक्रम के दौरान सिख एजुकेशन सोसायटी चंडीगढ़ के सचिव कर्नल (रिटा.) जसमेर सिंह बाला, पवन दीवान, सतवीर सिंह पल्ली झिक्की, दरबजीत सिंह पूनियां, श्री अनवर जी भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर सत्र 2018-19, 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के 430 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। दीक्षांत समारोह के दौरान मंच का संचालन डाॅ. निर्मलजीत ने बखूबी निभाया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह पुरस्कार प्रदान किये गये। अंत में प्रो. आबिद वकार ने मुख्य अतिथि एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
जबकि अन्यों में तीर्थ सिंह चाहल, तजिंदर सिंह, सरूप सिंह ढेसी, हरपाल सिंह सरपंच, प्रदीप रटेंडा, सुमनप्रीत सिंह, हरप्रीत कैंथ, सुखजिंदर नौरा, डाॅ. हरजोत सिंह, प्रो. अमृत कौर, प्रो. सोना बांसल, डॉ. कमलदीप कौर, प्रो. गुरप्रीत सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा जागरूकता सेमिनार नवांशहर और गढ़शंकर कार्यालयों में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक – कंवर अरोड़ा

नवांशहर। कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा : जागरूकता सेमिनार हमारे नवांशहर और गढ़शंकर कार्यालयों में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहा है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

60 वर्षीय महिला के कत्ल का कातिल निकला उसका भतीजा : पुलिस ने आरोपी को हत्या में उपयोग किए 32 बोर के पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, एक दातर सहित किया गिरफ्तार

हत्या आरोपी भतीजे को संदेह था कि पिता की मौत चाची द्वारा किए काले जादू के कारण हुयी थी 7 फरवरी को महिंदवाणी में सेवानिवृत एएसआई की पत्नी को गोली मारकर की गई  थी...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़ा बदलाव : 5 आप विधायक बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक बाली को किया प्रदेश महासचिव नियुक्त

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी ने आप पंजाब में बड़ा बदलाव किया है। जिसकी सूची जारी करते हुए मनीष सिसोदिया ने पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिनमें जालंधर से...
article-image
पंजाब

25 लाख 50 हजार की धोखाखड़ी : शादी कर विदेश ले जाने और बाद में लडक़ी के छोटे भाई को भी विदेश ले जाने के नाम पर साढ़े 25 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांचके खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर। गढ़शंकर के गांव चोहड़ा की लडक़ी से शादी कर विदेश ले जाने के लिए दोनों परिवारों का आधा खर्च करने और बाद में लडक़ी के छोटे भाई को विदेश ले जाने के नाम...
Translate »
error: Content is protected !!