बड्डोआण में युवाओं ने शहीद भगत सिंह का 116वां जन्म दिवस मनाया

by

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : स्थानीय ब्लाक के गांव बड्डोआण सरदुल्ला में 17 सितम्बर से चल रहे टूर्नामेंट को आज दोनों गांवों के पंचायतों व एनआरआई वीरों का भरपूर सहयोग मिला। आज स्कूल के खेल मैदान में शहीद भगत सिंह का 116वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके युवाओं के पूर्व प्रधान गुरनेक सिंह भज्जल एवं युनियन के प्रांतीय नेता महिंदर कुमार बड्डोआण ने कहा कि भगत सिंह एक नाम नहीं बल्कि एक विचार है। शहीद भगत सिंह जिनका सपना गरीबों की तह तक जाकर आजादी दिलाना, इंसान के हाथों इंसान की लूट को खत्म करना था। उन्होंने समानता और समाजवाद की बात की थी लेकिन आज आजादी केवल पूंजीपतियों के महलों तक रह गई है। अमीरी और गरीबी की खाई लगातार बढ़ती जा रही है। पूंजीपतियों को लाभ दिया जा रहा है और उनके करोड़ों रुपये के टैक्स माफ किए जा रहे हैं। इस पर नेताओं ने युवाओं से अपील की भगत सिंह की सोच के साथ आगे बढ़ें। इस अवसर पर सरपंच पंच विजय कुमार, बलविंदर राम, कुलवीर सिंह, बहादर सिंह, बलविंदर सिंह बिंदा, गुरुमीत सिंह, अमनदीप सिंह अमना, उंकार सिंह, दलजीत खाबड़ा समेत दोनों गांवों के कई गणमान्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में 3000 रुपए प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देने की मांग की

लोकसभा में पंजाब और हरियाणा की तुलना में चंडीगढ़ में कम बुढ़ापा पेंशन मिलने का मुद्दा उठाया चंडीगढ़, 16 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में केंद्र शासित...
article-image
पंजाब

युवती से दुष्कर्म : मोहाली से लिफ्ट लेकर आई थी मंडी- रास्ते में पिलाई थी नशीली दवा, कार में पहले से सवार थी एक और लड़की

एएम नाथ । मंडी :  मंडी जिले में पंजाब की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के मुताबिक उसने मोहाली से मंडी आने के लिए एक कार...
article-image
पंजाब

प्रदेश में 190 करोड़ रुपए की लागत से तहसीलों का होगा कायाकल्प: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 6.50 करोड़ की लागत से बनने वाले होशियारपुर तहसील कांप्लेक्स व फर्द केंद्र के निर्माण कार्य का रखा नींव पत्थर होशियारपुर, 11 दिसंबर:  राजस्व, आपदा प्रबंध, जल सप्लाई व सैनीटेशन मंत्री...
article-image
पंजाब

चुनाव संबंधी किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला निर्वाचन अधिकारी

होशियारपुर, 15 मई :  डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि लोक सभा चुनाव 2024 संबंधी भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल, व्यव व पुलिस पर्यवेक्षक जिले में पहुंच...
Translate »
error: Content is protected !!