सिहुंता से लाहडू सड़क पर व्यय होगी 58 करोड़ रुपए की धनराशि, विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व- कुलदीप सिंह पठानिया

by

तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
चंबा (चुवाड़ी), 28 सितंबर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का विशेष महत्व है । खेलें विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का आधार होती है और खेल गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थी अनुशासन को भी सीखता है।
यह बात आज उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा खंड चुवाड़ी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में खंड स्तरीय अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कही।
उन्होंने तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस खेल प्रतियोगिता के 80 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय अंडर -12 खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन भी हुआ है। उन्होंने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया ।
उन्होंने यह भी कहा कि तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में 10 विभिन्न खेलकूद स्पर्धायें सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई, जिसमें खंड के छह जोन के 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने आयोजन समिति को सहयोग राशि के तौर पर 21 हजार रुपए देने का भी ऐलान किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिहुंता से लाहडू सड़क के डबल लेन कार्य में 58 करोड़ रुपये व्यय किए जाएगें।
होबार से खरेड़ा संपर्क मार्ग के मेटलिंग व टायरिंग कार्य पर 3 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जल्द ही टायरिंग कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि घटासनी को भी खरेड़ा से जोड़ा जाएगा । विधानसभा क्षेत्र भटियात के शेष गांवो को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क सुविधा से भी जोड़ा जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुत किए गए।
इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनने के उपरान्त उनका निपटारा किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, प्रारंभिक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, अध्यक्ष क्रीडा संघ शुभकरण, प्रधान ग्राम पंचायत होवर बीना देवी, सीडीपीओ धर्मवीर, प्रधानाचार्य सीसे स्कूल होबार प्रवीण कुमार सहित विभिन्न पंचायतों प्रतिनिधि व स्कूल के छात्र मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना  

पदम् पासी के नेतृत्व में देशभर से पधारे मूक बधिर लोगों का लाला सुंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी ने किया भव्य स्वागत – खन्ना होशियारपुर 2 दिसंबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री सुक्खू को बांधा रक्षा सूत्र, दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

एएम नाथ।  शिमला, 27 अगस्त। राजधानी शिमला में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को स्नेहपूर्वक रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारी बहनों के इस स्नेह और आत्मीयता के लिए हृदय से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 IFS के तबादले : संजय सूद सम्भालेंगे वन बल प्रमुख PCCF का अतिरिक्त प्रभार

एएम नाथ। शिमला :हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संजय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्स छीनने की कोशिश में बाइक सवार लुटेरा महिला को दूर तक ले गया घसीटता फिर भी भागना पड़ा खाली हाथ

 फिरोजपुर : महिला ने बड़ी बहादुरी से खुद के साथ हो रही लूट को रोका है. वारदात फिरोजपुर की गली तुली वाली में कल शाम 4 बजे की है. यहां आशा बिंद्रा नाम की...
Translate »
error: Content is protected !!