पोषण माह के समापन पर गांव कटोह में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम : अच्छे स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर दें ध्यान: राम चंद्र पठानिया

by

हमीरपुर 30 सितंबर। राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आयोजित पोषण माह शनिवार को संपन्न हो गया। पोषण माह के समापन अवसर पर भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत सधरियाण के गांव कटोह में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए हमारा खान-पान सही होना चाहिए। सही पोषण और संतुलित एवं पौष्टिक आहार से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग भोजन पकाने और खाने के लिए पीतल और कांस्य के बर्तनों का उपयोग करते थे। इन बर्तनों में खाना बनाने या परोसने से खाद्य पदार्थ की पौष्टिकता और भी बढ़ जाती थी, लेकिन वर्तमान में ये बर्तन विलुप्त हो गए हैं। इनकी जगह एल्यूमिनियम, स्टील और प्लास्टिक की क्राॅकरी ने ले ली है, जिससे हम कई बीमारियां से ग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज कोदरा, जौ, ज्वार और बाजरे की मिक्स रोटी हमें दिन में एक बार जरूर खानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सही पोषण ही देश को आगे ले जा सकता है। राम चंद्र पठानिया ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रदेश सरकार बहुत ही सराहनीय प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार ने बेसहारा बच्चों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है।
इससे पहले मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह बिरला ने बताया कि पोषण माह के दौरान जिले भर में कई गतिविधियां आयोजित करके लोगों को पोषण का महत्व बताया गया। उन्होंने संतुलित आहार और मोटे अनाज के महत्व तथा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
स्वास्थ्य शिक्षक अमरदीप ने एनीमिया के लक्षण और इसके निदान के बारे में अवगत करवाया। सीडीपीओ जीत राम चैधरी ने स्थानीय व्यंजनों और फलों में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों की जानकारी दी तथा इन्हें दैनिक आहार में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में हमारे दैनिक भोजन की आदतें सही न होने के कारण ही एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर इत्यादि रोग फैल रहे हैं।
कार्यक्रम में ब्लाॅक कांगे्रस अध्यक्ष विजय बन्याल, प्रवेश शर्मा, आशीष ठाकुर, राकेश गोल्डी, चंदन, स्थानीय पंचायत प्रधान बबीता देवी, उपप्रधान रवि कुमार, वृत पर्यवेक्षक और बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में 413 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 413 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनकी किस्मत की चाबी 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : म​णिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, 10 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : चंबा के भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गंभीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

अभियान की सफलता को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक एएम नाथ। चम्बा : जिला में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसपी पोर्टल पर छात्रवृत्ति योजना हेतू आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ। शिमला :  उच्च शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां जारी एक बयान में बताया कि राज्य और केंद्र प्रायोजित प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना-2025-26 के तहत ऑनलाइन आवेदन भरने और...
Translate »
error: Content is protected !!