20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल : कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने पहले पार्टी छोड़ चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी में लौटने का आह्वान

by

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में और भी लोगों के कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सचिवों कुलदीप भाटी और योगेन्द्र भाटी तथा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार समेत 20 से अधिक लोग आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए।
लवली ने पार्टी नेताओं से किया था लौटने आने का आह्वान:
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने पहले पार्टी छोड़ चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी में लौटने का आह्वान किया था। पार्टी में लौटे पदाधिकारियों के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि आने वाले दिनों में और अधिक लोगों के पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस कदम से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के समीकरण पर असर पड़ेगा, वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में खुद को मजबूत करने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन पर निर्णय पार्टी आलाकमान लेगा और हम उसका पालन करेंगे।
बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप :
कांग्रेस नेता ने कहा कि एक राजनीतिक दल के रूप में, हमें खुद को मजबूत करने और नया रूप देने के लिए कदम उठाने चाहिए और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। वहीं, लवली ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘विकास कार्य को रोक दिया है। उन्होंने कहा बीजेपी और आप के बीच लड़ाई के कारण कई प्रमुख विकास परियोजनाएं ठंडे बस्ते में डाल दी गई हैं। बीजेपी का एजेंडा समाज में नफरत और दुश्मनी पैदा करना है। लवली ने आरोप लगाया दूसरी ओर आप’ सभी विकास कार्यों को रोकने के लिए भाजपा को दोषी ठहराकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों द्वारा 12 को हड़ताल के लिए की गई महत्वपूर्ण बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और मुलाजिम-पेंशनर जथेबंदियों द्वारा 12 फरवरी की हड़ताल संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक जिला हुशियारपुर किसान नेता शेर जंग बहादुर सिंह, पससफ ब्लाक प्रधन नरिंदर अजनोहा, जनरल सचिव मक्खण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ली मेडिकल सहायता, बोले- ‘मेरा अनशन जारी रहेगा’

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि उन्होंने अभी मेडिकल हेल्प ली है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी महत्वपूर्ण – डॉ. जगदीश सिंह नेगी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवाओं को समझाया मतदान का महत्व सोलन  :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन जिला में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया...
article-image
पंजाब , समाचार

व्रजा कोर ने ‘अपनी सेना को जानो’ प्रदर्शनी का आयोजन किया : उज्जवल भविष्य व देश सेवा के लिए भारतीय सेना में शामिल हो नौजवान: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : जालंधर स्थित व्रजा कोर के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस महोत्सव संबंधी भारतीय सेना की ओर से तोपची पूर्व सैनिक सी.एस.डी कैंटीन कैंपिंग ग्राउंड मेें ‘अपनी सेना को जानो’ मिलेट्री इक्यूपमेंट प्रदर्शनी का...
Translate »
error: Content is protected !!