27 साल की युवती से 19 साल के युवक ने 13 दिन तक दुष्कर्म किया : आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

by

पटियाला : पटियाला मे स्तय 27 वर्षीय युवती से 19 वर्ष के युवक द्वारा पटियाला में बहन को मिलाने के बहाने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ले जाकर वहां 13 दिन तक दुष्कर्म करने के आरोप मैं युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर ग्रिफ्तार कर लिया।
पीड़िता को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के परिवार से उसके अच्छे संबंध थे। 14 सितंबर 2023 को आरोपी पीड़िता के घर आया। उस समय वह घर में अकेली थी। युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन उसने इंकार कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि वह उसका नाम लेकर आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद 16 सितंबर को आरोपी पटियाला में बहन से मिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया।
वह पटियाला के बजाय हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली ले गया। जहां पर करीब 13 दिन तक आरोपी ने पीड़िता को अपने साथ रखा और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा और अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अंतर-स्कूल मुकाबले; 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने दूसरी बार जीती ओवरऑल ट्रॉफी गढ़शंकर । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पलटी मार रही ?…किसानों पर एक्शन के बाद : समझिए भगवंत मान सरकार पर हमले के पीछे क्या है प्लानिंग

पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पिछले 13 महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को 19 मार्च की रात पंजाब पुलिस ने बल पूर्वक हटा दिया था। पुलिस ने किसानों के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनमित्र भर्ती के चलते 6 फरवरी को पंजोआ से बडूही तक रोड़ रहेगा बंद : जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश

ऊना, 3 फरवरी – जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को...
Translate »
error: Content is protected !!