भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया : गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से भारतीय उच्चायुक्त से माफी मांगी

by

ग्लासगो : ग्लासगो में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसी बीच खबर है कि ग्लासगो गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से भारतीय उच्चायुक्त से माफी मांगी गई है। साथ ही दोबारा गुरुद्वारा आने के लिए कहा गया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस संबंध में सार्वजनिक बयान सोमवार को जारी किया जा सकता है।
शुक्रवार को खालिस्तान समर्थकों ने दोरईस्वामी को गुरुद्वारा में प्रवेश करने से रोक दिया था। उच्चायुक्त को लिखे पत्र में गुरुद्वारा समिति ने भरोसा दिलाया है कि इस घटना में शामिल तीन लोग नियमित रूप से उनका हिस्सा नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि ग्लासगो के एल्बर्ट रोड स्थित गुरुद्वारा इन लोगों को नहीं जानता है। समिति ने उच्चायुक्त से दोबारा गुरुद्वारा आकर प्रार्थना करने की अपील की है।
भारतीय उच्चायुक्त दोरईस्वामी से अभद्रता करने वालों की पहचान शमशेर सिंह और रणवीर सिंह के तौर पर हुई है। दोनों लंदन के बताए जा रहे हैं। खास बात है कि रणवीर सिंह की एक फोटो सामने आई हैं, जहां वो शूटिंग रेंज में राइफल के साथ नजर आ रहा था। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी जगतार सिंह हवारा की रिहाई की मांग करने वाली टीशर्ट पहना हुआ था। हवारा पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल रहा था। सिंह की 31 अगस्त 1995 में हत्या कर दी गई थी।
दोरईस्वामी को समिति ने अगस्त 2023 में न्योता दिया था। इसके बाद सितंबर में उन्हें दोबारा बुलाया गया। खास बात है कि खालिस्तानियों के बढ़ते विरोध के बाद भी उच्चायुक्त चार गुरुद्वारा पहुंचे थे। उन्होंने ग्लासगो गुरुद्वारा पहुंचने से पहले इंडियन मुस्लिम एसोसिएशन से भी मुलाकात की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर :  कोट मीत सिंह इलाके में पांच दिन पहले 22 वर्षीय अजयपाल सिंह उर्फ अजय की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों...
article-image
पंजाब

गांव बस्सी कलां में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  गांव बस्सी कलां में स्थित मंदिर में श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं स्वर्णकार संघ पंजाब...
article-image
पंजाब

कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति व महंगाई को लेकर सीपीएम ने दिया एसडीएम कार्यालय में धरना

गढ़शंकर – सीपीएम के आह्वान पर मजदूर व किसान महिलाओं ने भारी संख्या में इकट्ठा हो कर इलाके में बिगड़ती कानून व्यवस्था व महंगाई के मुद्दे पर एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर के सामने धरना लगाकर...
article-image
पंजाब

2 साल के अनहद सिंह को गाड़ी में डालकर नहर में फेंक था : वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी, शव को क्षत-विक्षत करने के लिए नहर में फेंकी कार भी बरामद कर लीगिरफ्तार,

मोहाली : खरड़ पुलिस ने 3 महीने पहले जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए उप कप्तान करण सिंह संधू ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023...
Translate »
error: Content is protected !!