राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में ऊना को 7 स्वर्ण पदक, रुपांशी ने दो स्वर्ण जीत रचा इतिहास: कुलदीप

by
ऊना  : शिमला में 24 से 28 मार्च तक चली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिला ऊना को विभिन्न आयु वर्गाें में 7 स्वर्ण पदक हासिल हुए। प्रतियोगिता में रूपांशी, सार्थक, राजत ठाकुर, मनीष, अंकित व कार्तिके कहोल ने स्वर्ण पदक हासिल किये, जबकि आर्य शर्मा व शिवांग पठानिया ने रजत पदक तथा पीयूष, सौरव व मंयक ने कास्य पदक जीता है।
यह जानकारी जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी कुलदीप शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में रुपांशी ने अंडर-16 वर्ग में व सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कर इतिहास रचा है। रूपांशी शर्मा 2018 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक व 2019 में रजत पदक विजेता रह चुकी है। रूपांशी शर्मा कैडिट एशियन चैम्पियनशिप के लिए भी कड़ी मेहनत कर रही है। विजेता खिलाडियों ने अपनी जीत का श्रेय अपने प्रशिक्षक कुलदीप शर्मा को दिया है। कुलदीप शर्मा इंडिया टीम के कोच भी रह चुके है और वर्तमान में भी इंडिया टीम के लिए काम कर रहे है।
विजेता खिलाडियों का आज ऊना पहुंचने पर हाॅकी कोच आशीष, कुशती कोच प्रिंस पठानिया, टीटी कोच पूजा ठाकुर, फुटबाल कोच चंद्र मोहन शर्मा, एथलेटिक कोच राकेश कुमार सहित अन्यों द्वारा स्वागत किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार पाने के लिए नही देने पड़ेंगे एजेंटों को पैसे : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

एचपीएसइडीसी प्रदेश के लोगों को देगा विदेश में कार्य करने का अवसर एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को विदेशों में नौकरी के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक राष्ट्र, एक चुनाव’से मजबूत होंगे लोकतांत्रिक मूल्य, जनहित के लिए मिलेगा अधिक समय : जयराम ठाकुर

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’के प्रस्ताव को कैबिनेट में पास करने के लिए नरेन्द्र मोदी को बधाई : जयराम ठाकुर एक राष्ट्र, एक चुनाव’भारत के स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी एएम नाथ। शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफ़ेद झूठ है मुख्यमंत्री की दस गारंटियां पूरी करने का दावा: जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू के दावों पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का तीखा पलटवार, बोले, झूठ की सारी सीमाएं लांघी बालीचौकी में कहा, कार्यकर्ता एकजुटता से लड़ें चुनावएएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप की परिकल्पना के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित

उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अगुवाई पुलिस, होमगार्ड, आपदामित्र, एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट एंड गाइड तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा ज़िला में नौ विभिन्न स्थानों पर किया...
Translate »
error: Content is protected !!