हमीरपुर शहर के चहुमुखी विकास के लिए मिलकर करें कार्य: सुनील शर्मा बिट्टू

by

हमीरपुर 01 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने नगर परिषद हमीरपुर के चारों नए मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वे शहर के चहुमुखी विकास के लिए मिलकर कार्य करें और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में तत्परता के साथ कार्य करें।
हमीरपुर प्रवास के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट करने तथा उनका आभार व्यक्त करने पहुंचे मनोनीत पार्षदों निशांत शर्मा, डॉ. हर्ष कालिया, राकेश वर्मा और सुनील ठाकुर के साथ चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार हमीरपुर शहर के चहुमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हमीरपुर के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर कर रही है। कर्मचारी चयन आयोग को भी एक नए स्वरूप में बहाल कर दिया गया है। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों के लिए विशेष प्रावधान किए हैं, जिससे जिलावासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बस स्टैंड के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया है। इंडोर स्टेडियम और अन्य आधुनिक सुविधाओं की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इससे हमीरपुर शहर के विकास को बल मिलेगा। सुनील शर्मा ने कहा कि इन सभी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में मनोनीत पार्षदों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रहेगी।
इस अवसर पर चारों पार्षदों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और शहरवासियों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारी 2 वर्ष से पुराने मामलों का जल्द करे निपटारा – DC अनुपम कश्यप

 उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन शिमला 23 अप्रैल- निशानदेही, तकसीम, रिकवरी, 2 व 3 बिस्वा भूमि आबंटन, अतिक्रमण एवं राजस्व से जुड़े अन्य लंबित मामलों का न्यूनतम समय अवधि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख की लागत से बनेगा खेल परिसर, जल शक्ति मंडल का कार्यालय लोकार्पित*

सोल बनेहड़ में शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री यादविंद्र गोमा ने दी लोगों को सौगात कहा- जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता एएम नाथ। जयसिंहपुर, 29...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने जागरूक किये अधिकारी : सूचना का अधिकार सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये महत्वपूर्ण अधिनियम

पालमपुर, 22 फरवरी :- राज्य सूचना आयुक्त, एसएस गुलेरिया ने गुरुवार को संयुक्त कार्यालय परिसर पालमपुर में उपमंडल के जन सूचना अधिकारियों के साथ बैठक में सूचना के अधिकार अधिनियम और इसके प्रावधानों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा में अधिक कार्य करें आरम्भ : किशोरी लाल

बैजनाथ 25 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने बैजनाथ हलके की 45 पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और बरसात से हुए नुकसान की...
Translate »
error: Content is protected !!