नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शब वारिसों को सौपा

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के आरोपी में गिरफ्तार महिला की सिविल अस्पताल होशियारपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा मिरतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। एसएचओ गढ़शंकर ने बताया कि महिला बीमार थी और उसे दवा भी दलाई गई थी। गौरतलब है कि थाना गढ़शंकर के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने 28 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर नशे के लिए कुख्यात गांव देनोवाल खुर्द गांव से 11 लोगों को 140 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था और इनके विरुद्ध थाना गढ़शंकर में 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था और अदालत द्वारा उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया था। 29 सितंबर को आरोपियों में से सीतो पत्नी निरंजन राम की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल होशियारपुर में इलाज के दौरान सीतो की मौत हो गई। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर जैपाल सिंह ने बताया किमृतका का डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा दिया गया और 176 की कार्यवाही करते हुए उसका शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार के रवैया से आहत ‘संतों’ ने संभाला मोर्चा गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क को बनाने का : संगत के सहयोग से बनाई जायगी 40 किलोमीटर सड़क, देश की सबसे सुंदर व मजबूत सड़क होगी – संत बाबा सुच्चा सिंह, संत बाबा सतनाम सिंह क़िला आनंदगढ़ साहिब

61 किस्म की लुप्त हो रही बृक्षों की प्रजातियों को लगाया जायेगा श्री आनंदपुर साहिब/ गढ़शंकर। खालसा पंथ के तख़्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), श्री गुरु रविदास जी के चरण छो गंगा-खुरालगड़,...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र जठेरों के मेले में लार्ड दिलजीत राणा यूके, डीजीपी निर्मल सिंह विशेष तौर पर हुए शामिल

लार्ड दिलजीत राणा, सेवानिवृत डीजपी निमर्ल सिंह कासम्मान टिक्का जतिंद्र चंद व  राणा राज कुमार हरवां दुारा सम्मान गढ़शंकर। बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र के जठेरों का मेला भवानीपुर में मनाया गया।...
article-image
पंजाब

नशे छोड़ना संभव, नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र में उचित इलाज और व्यवस्था : डीसी आशिका जैन

केंद्र में मुफ्त इलाज के अलावा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध: आशिका जैन ओट क्लीनिकों या अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन या फोन नंबर पर किया जा सकता है संपर्क होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!