मौसेरे भाई-बहन का आनंद कारज कराने का आरोप एक ग्रंथी लगा : एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी ने संबंधित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर की जांच शुरू

by

बठिंडा। पंजाब में बठिंडा के हंस नगर गुरुद्वारा साहिब में एक ग्रंथी पर फर्जी आनंद कारज कराने और पैसों के लालच में मौसेरे भाई-बहन का आनंद कारज कराने का आरोप लगा है।  एसजीपीसी ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला तब खुला जब राजस्थान का एक परिवार आरोपित ग्रंथी की तलाश में बठिंडा पहुंचा। पता चला कि कुछ दिन पहले ग्रंथी ने एक लड़के की शादी उसकी मौसेरी बहन से करा दी थी।

                                    जिसका पता चलते ही सिख नेता पहुंचे तो उस समय भी ग्रंथी गुरुद्वारा साहिब में किसी जोड़े का आनंद कारज करा रहा था। मौका देख वह फरार हो गया। शिरोमणि पंथक अकाली बुड्ढा दल 96 करोड़ी बाबा संता के जिला जत्थेदार कुलवंत सिंह ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत एसएसपी से करेंगे।   उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त ग्रंथी ने कई गुरुद्वारा साहिब के लेटर पैड बना रखे हैं। उसके हस्ताक्षर स्वयं के हैं, जबकि इन जगहों पर कोई गुरुद्वारा साहिब ही नहीं है। श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी ने संबंधित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेल में कैदियों ने किया बवाल : कैदियों ने की तोड़फोड़ – पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे , SHO समेत 5 पुलिसकर्मी और कुछ कैदी घायल

 गुरदासपुर  :  केंद्रीय जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, कैदियों और जेल के कर्मचारियों के बीच झड़प इतनी बढ़ गई की वहां पथराव और तोड़फोड़ होने लगी। जब बात हाथ से निकलती...
article-image
पंजाब

नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही : अरविंद केजरीवाल

ईमानदार सरकार चलाकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुफ्त बिजली, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता दे रहे हैं: अरविंद केजरीवाल · पहले पाँच साल सत्ता में रहने के बाद...
article-image
पंजाब

पंजाब में अकेले चुनाव लडऩा भाजपा का निजी फैसला….पंजाब के लोग अकाली दल को 100 सीट पर चुनाव जिताएंगे : सुखबीर बादल

चंडीगढ़, 14 मार्च ।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से पंजाब के मोगा में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किए जाने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल के...
article-image
पंजाब

ट्रकों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा

माहिलपुर – ट्रक मालिक की शिकायत पर गाड़ियों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चब्बेवाल पुलिस को...
Translate »
error: Content is protected !!