गहलोत ने कहा कि पायलट अब हाईकमान हो गए , मैं उन्हें क्या सकता हूं, मैं उन्हें कुछ कहने वाला कौन होता हूं : वसुंधरा राजे सरदार शहर से चुनाव लड़ती,तो हम दोनों पूरे देश में चर्चा में आ जाएंगे

by

राजस्थान विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया। प्रत्याशियों को टिकट बांटने में पायलट की भूमिका को लेकर गहलोत ने कहा कि पायलट अब हाईकमान हो गए हैं। मैं उन्हें क्या सकता हूं, मैं उन्हें कुछ कहने वाला कौन होता हूं? उन्हें तो कांग्रेस अध्यक्ष ही कह सकते हैं। सीएम अशोक गहलोत ने एक मीडिया संस्थान के चुनावी कार्यक्रम में बोलते हुए ये बात कही।विधानसभा चुनाव और टिकट बंटवारे में पायलट की भूमिका के सवाल पर गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी के नेता है। पहली बार वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी में आए हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी का मेंबर होना बड़ी बात है। अब वे खुद हाईकमान हो गए हैं। हाईकमान खुद टिकट बांटते हैं तो इसमे उनकी भी भूमिका होगी। मैं उनसे कुछ क्यों कहूं, मैं कुछ भी कहने वाला कौन होता हूं। अब उन्हें तो कांग्रेस अध्यक्ष ही कह सकते हैं।

                        गहलोत ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर होना बड़ी बात है। मैं विश्वास करता हूं कि जो एआईसीसी के पदाधिकारी हैं वो हाईकमान से संबंधित हो जाते हैं। उनको कुछ भी कहना हाईकमान को कहने के बराबर होता है। गहलोत ने कहा कि एआईसीसी के महासचिव, सचिव और सदस्यों के टिकट हाईकमान की फाइनल करता है। प्रदेश में कांग्रेस विधायकों को विरोध की बात भी सीएम गहलोत ने चर्चा के बीच मानी। ‘गहलोत से वैर नहीं, कांग्रेस विधायक की खैर नहीं’ को लेकर फीडबैक के सवाल पर उन्होंने कहा- ये बात कई दिनों से सामने आ रही है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हम कोशिश करते हैं इस तरह की समस्या न हो। अगर, हो तो उसे दूर करें। गहलोत ने कहा कि कई बार अच्छा काम करने के बाद भी इस तरह का परसेप्शन बन जाता है। ये फीडबैक काफी लोगों ने दिया है। विपक्षी पार्टियों के लोग भी इस तरह की बातों को ज्यादा फैलाते हैं।

दोनों पूरे देश में चर्चा में आ जाएंगे  :  पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जोधपुर की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि अगर वह सरदार शहर से चुनाव लड़ती हैं तो इससे बड़ा हमारा सौभाग्य क्या होगा? अगर, वह मेरे सामने होती हैं तो हम दोनों पूरे देश में चर्चा में आ जाएंगे। इसी बहाने से पूरे देश में राजस्थान की चर्चा होगी। मैं हमेशा ही कहता हूं कि देशभर में राजस्थान पर डिबेट होनी चाहिए। बतादें कि सीएम अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार के रवैया से आहत ‘संतों’ ने संभाला मोर्चा गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क को बनाने का : संगत के सहयोग से बनाई जायगी 40 किलोमीटर सड़क, देश की सबसे सुंदर व मजबूत सड़क होगी – संत बाबा सुच्चा सिंह, संत बाबा सतनाम सिंह क़िला आनंदगढ़ साहिब

61 किस्म की लुप्त हो रही बृक्षों की प्रजातियों को लगाया जायेगा श्री आनंदपुर साहिब/ गढ़शंकर। खालसा पंथ के तख़्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), श्री गुरु रविदास जी के चरण छो गंगा-खुरालगड़,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में रास्ते पर निर्माण करने से रोकने पर 6 लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई की

एएम नाथ। चम्बा : चंबा के उपमंडल चुराह में एक बुजुर्ग को रास्ते पर निर्माण करने से रोकने पर 6 लोगों ने पिटाई कर दी। घायल राशिद निवासी पुरबेदा ने बताया कि मंगलवार देर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई क्षेत्र में 35 करोड़ से बनने वाली 3 सड़कों का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन : 60 लाख से नवनिर्मित कुड़ी- खडियाणा- हलाई सड़क का किया लोकार्पण

शिमला, 30 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3 सड़कों का भूमि पूजन एवं एक सड़क का लोकार्पण किया।...
article-image
पंजाब

मान सरकार ने ई-निलामी के जरिए ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड बेचकर 2945 करोड़ रुपये जुटाने का किया दावा

नई दिल्‍ली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार ने ई-निलामी के जरिए ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड बेचकर 2945 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया है. राज्‍य सरकार का कहना है कि पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!